For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: अंपायर की गलती से हारा भारत, आखिरी ओवर के रोमांच में जीती श्रीलंका

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच एक दिन की देरी के बाद कोलंबो के मैदान पर खेला गया जहां पर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 132 रनों का स्कोर खड़ा किया, जवाब में श्रीलंका की टीम को जीत के लिये 133 रनों की दरकार रही। जवाब में भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी की और पूरे मैच में अपना दबदबा बना कर रखा लेकिन आखिरी ओवर्स में श्रीलंका की टीम के लिये चमिका करुणारत्ने अपना संयम बनाने में बरकरार रखे और 4 विकेट से मैच जीत लिया।

इस जीत के साथ ही श्रीलंका की टीम ने 3 मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है और अब गुरुवार को खेले जाने वाले फाइनल मैच के साथ ही सीरीज का भी फैसला हो जायेगा। मंगलवार को भारतीय टीम में क्रुणाल पांड्या के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के चलते शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम को इस मैच में सिर्फ 5 बल्लेबाजों के साथ ही उतरना पड़ा जिसके चलते भारतीय टीम सिर्फ 133 रन ही बना सकी।

और पढ़ें: IND vs SL: सिर्फ 5 बल्लेबाजों के साथ उतरी भारतीय टीम की हालत हुई खस्ता, श्रीलंकाई गेंदबाजों ने तोड़ी कमर

वहीं पर कोलंबो के मैदान पर स्पिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला जिसके चलते दर्शकों को लो स्कोरिंग ही सही लेकिन बेहद रोमांचक मैच देखने को मिला। भारतीय टीम की ओर से दिये गये 133 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम के लिये मिनोद भानुका (36) और धनंजय डिसिल्वा (नाबाद 40) ने मैच जिताऊ पारी खेली।

टी20 सीरीज के इस मैच में 18वें ओवर तक ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम पूरी तरह से मैच में है और आसानी से मैच जीत सकती है उसी वक्त थोड़ी सी बारिश हो गई। मैच थोड़ी देर के लिये रुका लेकिन खिलाड़ी बाहर नहीं जा सके और भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर करुणारत्ने ने छक्का मारकर मैच का रुख बदल दिया।

और पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद भुवनेश्वर-चहल ने लगाई ICC रैंकिंग में छलांग, हुआ जबरदस्त फायदा

आखिरी ओवर में श्रीलंकाई टीम को जीत के लिये 8 रन की दरकार रही। चेतन साकरिया की दूसरी गेंद पर अंपायर ने गलती की और गेंद को गलत वाइड करार दिया, जिसके चलते श्रीलंकाई टीम को 2 रन का अतिरिक्त फायदा हो गया। श्रीलंकाई टीम ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर मैच को अपने नाम कर लिया और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।

Story first published: Wednesday, July 28, 2021, 23:44 [IST]
Other articles published on Jul 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+