For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पुणे T20: 5 साल बाद मैदान पर लौटे संजू सैमसन ने पहली गेंद पर लगाया छक्का, बनाया खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में श्रीलंका के कप्तान लसिथ मलिंगा ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह सीरीज में पहला मौका है जब लसिथ मलिंगा ने भारत के खिलाफ टॉस जीते हैं। गुवाहाटी में आयोजित हुए पहले मैच में मलिंगा को टॉस में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उसके बाद मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था जबकि दूसरे मैच में भारत ने सात विकेट से जीत हासिल की थी।

और पढ़ें: पुणे T20: विराट कोहली के नाम हुआ खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने

एमसीए के स्टेडियम में उतरी भारतीय टीम अंतिम-11 में 3 बदलाव किए हैं। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच में कुलदीप यादव और शिवम दुबे को आराम देकर युजवेंद्र चहल और मनीष पांडे को मौका दिया गया है। वहीं सीरीज में पहली बार ऋषभ पंत को आराम देकर संजू सैमसन को मौका दिया गया है।

और पढ़ें: IND vs AUS: विराट कोहली को अपना आदर्श मानता है यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, भारत के खिलाफ करेगा डेब्यू

5 साल बाद मैदान पर लौटे संजू सैमसन

5 साल बाद मैदान पर लौटे संजू सैमसन

श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर लौटते ही संजू सैमसन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा समय तक बाहर रहने का नया भारतीय रिकॉर्ड बना दिया। संजू सैमसन ने 5 साल पहले भारत के लिये टी20 मैचों में डेब्यू किया था जिसके बाद उन्हें मैदान पर वापसी करते हुए 5 साल का वक्त लग गया।

सैमसन ने अपना एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 19 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेला था। इसके बाद उन्हें मौका नहीं मिला। इस बीच भारत ने 73 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और अब जाकर सैमसन को अवसर मिला है।

संजू सैमसन के नाम हुआ यह खास रिकॉर्ड

संजू सैमसन के नाम हुआ यह खास रिकॉर्ड

संजू सैमसन के मैदान पर लौटते ही 2 मैचों के बीच सबसे ज्यादा समय तक बाहर रहने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव के नाम पर था जिन्होंने 2012 के बाद 2018 में टीम के लिये वापसी की थी। इस दौरान भारत ने 65 टी20 मैचों में शिरकत की जिसमें उमेश यादव नहीं खेले।

वहीं तीसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक का नाम आता है जिन्हें 56 मैच बाद मौका मिला जबकि मोहम्मद शमी ने 43 मैचों के बाद वापसी की और लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं।

सिर्फ 2 गेंदों में सिमट गई संजू सैमसन की पारी

सिर्फ 2 गेंदों में सिमट गई संजू सैमसन की पारी

इस तरह से भारत की तरफ से दो मैचों के बीच सर्वाधिक मैचों से बाहर रहने वाले खिलाड़ी बन गए। सैमसन हालांकि इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए और 6 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने आते ही अपनी पहली ही गेंद पर लक्षण सदाकन को छक्का लगाया। लेकिन धनजंय डी सिल्वा की गेंद पर वह LBW हो गए। उनका साढ़े चार साल चला इंतजार केवल दो गेंदों में समाप्त हो गया।

विश्व में तीसरे नंबर पर काबिज है संजू सैमसन

विश्व में तीसरे नंबर पर काबिज है संजू सैमसन

वहीं विश्व स्तर पर रिकॉर्ड की बात करें तो संजू सैमसन का यह रिकॉर्ड तीसरे नंबर काबिज है। वर्ल्ड रिकॉर्ड की बात करें तो इस मामले में इंग्लैंड के जो डेनली का नाम सबसे ऊपर हैं जिन्होंने 2010 से 2018 के बीच 79 टी20 मैचों के बाद वापसी की। वहीं इंग्लैंड के ही लियाम प्लंकेट 74 टी20 मैचों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

Story first published: Friday, January 10, 2020, 21:35 [IST]
Other articles published on Jan 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+