For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: भारत के खिलाफ श्रीलंका ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 सीरीज में हासिल की जीत

IND vs SL
Photo Credit: ICC/Twitter
Ind vs SL 3rd T20I Highlights: Dasun Shanaka's Sri Lanka beats Dhawan-led India | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज के फाइनल मैच में दसुन शनाका की टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। 1-1 से सीरीज की बराबरी के बाद भारतीय टीम टी20 सीरीज में जीत हासिल करने के लिये डिसाइडर मैच में उतरी, जहां पर शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, हालांकि भारतीय टीम की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और उसने टी20 क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ अपना सबसे न्यूनतम स्कोर बनाने का शर्मनाक रिकॉर्ड तोड़ दिया।

भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 81 रन का स्कोर खड़ा किया, जो कि ओवर ऑल मामले में भारत का भारत का टी20 क्रिकेट में तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है। 82 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने आसानी से मैच को 7 विकेट से जीत कर सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

और पढ़ें: 3rd T20I, IND vs SL: पिच को पढ़ने में नाकाम रहे शिखर धवन, टी20 क्रिकेट में भारत के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

इसके साथ ही श्रीलंका की टीम ने भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार कोई टी20 सीरीज जीतने का कारनामा किया है। भारत-श्रीलंका के बीच टी20 क्रिकेट में अब तक 10 सीरीज खेली गई थी जिसमें से 8 बार भारत ने जीत हासिल की है जबकि दो बार सीरीज ड्रॉ रही है। इस सीरीज के साथ ही श्रीलंका की टीम ने भारत के खिलाफ पहली सीरीज जीत हासिल की।

वहीं ओवर ऑल आकंड़ों में भी श्रीलंका की टीम ने भारत के खिलाफ अपने प्रदर्शन में सुधार कर लिया है। अब श्रीलंका की टीम ने कुल 22 मैचों में से 7 में जीत हासिल की है जबकि भारतीय टीम ने 14 मैचों में जीत हासिल की है, वहीं पर एक मैच ड्रॉ रहा है।

और पढ़ें: गांजा लेकर किया था टोक्यो 2020 में क्वालिफाई, अब ओलंपिक में खेलने पर लगा बैन

गौरतलब है कि श्रीलंका की टीम के लिये वहिदु हसरंगा ने बेहद शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट हासिल किये तो वहीं पर कप्तान दासुन शनाका ने 2 विकेट हासिल किये। इन दोनों के अलावा रमेश मेंडिस और दुष्मंता चमीरा ने 1-1 विकेट हासिल किया। वहीं पर भारतीय टीम के लिये सबसे ज्यादा राहुल चाहर ने 3 विकेट हासिल किये लेकिन श्रीलंकाई टीम ने संभलकर खेलते हुए मैच को 15वें ओवर में अपने नाम कर लिया।

श्रीलंकाई टीम ने पिछले 11 सीरीज के बाद पहली बार कोई टी20 सीरीज अपने नाम की है। श्रीलंका ने आखिरी बार 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ उसके घर में 3-0 से जीत हासिल की थी जिसके बाद यह पहला मौका है जब उसे द्विपक्षीय सीरीज में जीत हासिल हुई है।

Story first published: Thursday, July 29, 2021, 23:00 [IST]
Other articles published on Jul 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+