For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अफगानिस्तान से भी गई गुजरी है श्रीलंका की टीम, राणातुंगा के बयान पर आकाश चोपड़ा की दो टूक

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली सीमित ओवर्स प्रारूप सीरीज के लिये शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। सीरीज का आगाज 13 जुलाई से होगा लेकिन श्रीलंका के कप्तान अर्जुन राणातुंगा ने इस भारतीय टीम को लेकर नाराजगी जताई है और कहा कि बीसीसीआई ने अपनी बी ग्रेड की टीम को भेजकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का अपमान किया है। वहीं पर सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अर्जुन राणातुंगा के बयान को लेकर मुंहतोड़ जवाब दिया है।

आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर पहुंची 20 सदस्यीय भारतीय टीम के आंकड़े शेयर करते हुए कहा कि श्रीलंका दौरे पर पहुंची भारतीय टीम के 20 में से 14 खिलाड़ी देश के लिये किसी न किसी प्रारूप में खेल चुके हैं। इतना ही नहीं आकाश चोपड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीलंका की क्रिकेट टीम के फॉर्म पर सवाल उठाते हुए राणातुंगा को अपनी टीम के प्रदर्शन पर ध्यान देने की सलाह दी है।

और पढ़ें: धोनी की कप्तानी में खेलने से सैम कर्रन को हुआ है फायदा, इंग्लिश कोच ने की IPL की तारीफ

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,'मैं राणातुंगा के विचारों का सम्मान करता हूं, लेकिन वह चाहते हैं कि भारत की ए ग्रेड टीम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलकर श्रीलंका दौरे पर चली जाये और जुलाई में सीरीज खत्म करके इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलने वापस पहुंचे जो कि मौजूदा स्थिति में असंभव नजर आता है। इससे बेहतर होता कि बीसीसीआई सीरीज के लिये मना कर देता।'

आकाश चोपड़ा ने आगे बात करते हुए कहा कि श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाले संभावित 11 खिलाड़ियों ने कुल मिलाकर अब तक 471 वनडे मैच खेलने का काम किया है और इसके बावजूद उन्हें यह टीम दूसरे ग्रेड की लगती है। इसके बाद आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका की खराब फॉर्म के बारे में भी बात की है।

और पढ़ें: T20 विश्व कप पर वीवीएस लक्ष्मण ने की भविष्यवाणी, बताया- क्यों सूर्यकुमार को मिलेगी जगह, कैसे होंगे टीम में फिट

उन्होंने कहा,'भारतीय टीम को कुछ कहने से पहले राणातुंगा को श्रीलंका की टीम के प्रदर्शन और फॉर्म पर गौर करना चाहिये। उन्हें देखना चाहिये कि अफगानिस्तान की टीम को टी20 विश्व कप क्वालिफॉयर नहीं खेलना है जबकि श्रीलंका को भाग लेने के लिये क्वॉलिफायर खेलना है। मैं किसी को भी छोटा या बड़ा दिखाने की कोशिश नहीं कर रहा बल्कि टीम की यही सच्चाई है। उन्हें यह देखना होगा कि आईना कभी झूठ नहीं बोलता है और जिस तरह से श्रीलंका क्रिकेट टीम संघर्ष कर रही है उससे हो सकता है कि वो टी20 विश्व कप में क्वालिफाई भी न कर पाये।'

गौरतलब है कि श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अर्जुन राणातुंगा ने सीमित ओवर्स की सीरीज खेलने पहुंची भारतीय टीम को बी ग्रेड की बताते हुए कहा था कि बीसीसीआई ने ऐसी टीम भेजकर हमारे क्रिकेट का अपमान किया है। यह सब टीवी मार्केटिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिये किया जा रहा है, और मैं इसको लेकर वर्तमान प्रशाशन को दोषी मानता हूं।

Story first published: Sunday, July 4, 2021, 17:30 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+