Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs SL: कमबैक को लेकर आकाश चोपड़ा ने हार्दिक पांड्या को दी अहम सलाह, बताया क्या करना जरूरी

नई दिल्ली। बीसीसीआई की मेजबानी में 17 सितंबर से यूएई में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप से पहले शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपनी आखिरी सीमित ओवर्स प्रारूप की सीरीज खेलने श्रीलंका के दौरे पर पहुंची है। इस दौरे पर भारतीय टीम को 3 मैचों की वनडे सीरीज और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है जिसका पहला मैच 13 जुलाई से खेला जाना है। शिखर धवन की कप्तानी वाली इस टीम में कई युवा खिलाड़ी शामिल किये गये हैं तो वहीं पर हार्दिक पांड्या को भी मौका मिल है।

और पढ़ें: 'टेस्ट नहीं खेलना तो क्रिकेट से ले लो संन्यास', शोएब अख्तर ने इन पाकिस्तानी गेंदबाजों को लताड़ा

पीठ की सर्जरी के बाद से गेंदबाजी को लेकर मैदान से दूर रहे इस खिलाड़ी को लेकर पूर्व सलामी बल्लेबाज और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने हार्दिक पांड्या को टी20 विश्व कप की टीम में जगह पक्की करने के लिये अहम सलाह दी है। आकाश चोपड़ा का मानना है कि हार्दिक पांड्या को अगर टी20 विश्व कप की टीम में जगह पक्की करनी है तो सिर्फ ऑलराउंडर ही वापसी हो सकती है और उसके लिये गेंदबाजी करनी होगी।

और पढ़ें: IND vs SL: कुलदीप यादव के एटिट्यूड पर पूर्व विकेटकीपर ने उठाये सवाल, कहा- गेंद के बजाय कप्तान पर होती है आंखें

हार्दिक के लिये गेंदबाजी करना हुआ जरूरी

हार्दिक के लिये गेंदबाजी करना हुआ जरूरी

उल्लेखनीय है कि सर्जरी के बाद से हार्दिक पांड्या की फिटनेस लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। हार्दिक पांड्या ने आईपीएल के 13वें और 14वें सीजन के अब तक मैचों में एक ओवर गेंदबाजी नहीं की है, वहीं पर लगभग 2 साल बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में पहली बार गेंदबाजी करते नजर आये थे। वहीं पर मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में आखिरी बार गेंदबाजी करते नजर आये थे। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या हार्दिक श्रीलंका दौरे पर गेंदबाजी करते नजर आयेंगे।

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा,'हार्दिक के लिये वो समय आ गया है जब उन्हें गेंदबाजी की शुरुआत कर देनी चाहिये। आपने ऑस्ट्रेलिया में कुछ ओवर्स फेंके और फिर इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ओवर्स किये और आईपीएल में एक भी ओवर नहीं फेंका। हार्दिक पांड्या को अगर टी20 विश्व कप की टीम में वापसी करनी है तो उन्हें गेंदबाजी करनी होगी क्योंकि इससे टीम में बैलेंस आता है, सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर उनका टीम में खेल पाना मुश्किल है।'

बिना गेंदबाजी के हार्दिक की टी20 विश्व कप में वापसी मुश्किल

बिना गेंदबाजी के हार्दिक की टी20 विश्व कप में वापसी मुश्किल

आकाश चोपड़ा का मानना है कि अगर हार्दिक पांड्या गेंदबाजी के साथ टीम में वापसी करते हैं तो टीम को वो बैलेंस प्रदान करते हैं जिससे टीम अजेय हो जाती है। टीम मैनेजमेंट उनकी टेस्ट में वापसी की रहा है और जडेजा, सुंदर जैसे स्पिन ऑलराउंडर के साथ वह टीम में खतरनाक कॉम्बिनेशन उपलब्ध करायेंगे।

उन्होंने आगे कहा,'हार्दिक को टी20 विश्व कप की टीम में जगह पक्की करने के लिये श्रीलंका दौरे पर हर मैच में गेंदबाजी करनी चाहिये और जब वो आईपीएल के बचे हुए मैच खेलने पहुंचे तो मुंबई के लिये भी गेंदबाजी करें ताकि भारतीय टीम विश्व कप में उनका इस्तेमाल कर सके।'

ओपनिंग की रेस में जानें कौन सबसे आगे

ओपनिंग की रेस में जानें कौन सबसे आगे

आकाश चोपड़ा का मानना है कि टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के पास ओपनिंग के लिये रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली, शिखर धवन, केएल राहुल और पृथ्वी शॉ के रूप में 4 विकल्प मौजूद हैं, लेकिन इस रेस में केएल राहुल सबसे आगे और शिखर धवन दूसरे नंबर पर नजर आते हैं। हालांकि विराट कोहली आपको कभी भी हैरान कर सकते हैं।

Story first published: Monday, July 5, 2021, 22:41 [IST]
Other articles published on Jul 5, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+