IND vs SL: वनडे सीरीज से पहले सामने आई श्रीलंकाई खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट, जानें क्या है रिजल्ट

IND vs SL
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले श्रीलंकाई क्रिकेट टीम में कोरोना विस्फोट देखने को मिला है जिसके चलते दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली इस सीरीज को अब रिशेड्यूल कर दिया गया है। पहले 13 जुलाई से खेली जाने वाली यह सीरीज अब 18 जुलाई से शुरू होगी। इंग्लैंड दौरे से लौटने वाली श्रीलंका की टीम के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लॉवर और डाटा एनालिस्ट जीटी निरोशन के अलावा अलग बायोबबल में प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ी को कोरोना टेस्ट में पॉजिटिवव पाया गया था जिसके बाद दोनों क्रिकेट बोर्ड ने सीरीज को 5 दिन के लिये स्थगित करने का फैसला किया।

इस बीच इंग्लैंड दौरे से वापस लौटी श्रीलंका क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों के नये आरटी-पीसीआर टेस्ट रिजल्ट आ गये हैं, जिसमें श्रीलंका के सीनियर खिलाड़ी कुशल परेरा, दुष्मंत चमीरा और धनंजय डिसिल्वा समेत सभी 19 खिलाड़ी नेगेटिव पाये गये हैं। श्रीलंका क्रिकेट की ओर से कराये गये इन कोविड टेस्ट की रिपोर्ट सामने आने के बाद सभी खिलाड़ियों को सोमवार से बायोबबल में एंट्री करने की इजाजत मिल सकती है। इन खिलाड़ियों ने इंग्लैंड से लौटने के बाद अपना एक हफ्ते का सख्त क्वारंटीन भी पूरा कर लिया है।

और पढ़ें: बंगाल क्रिकेट टीम के मैनेजमेंट में हुआ बड़ा फेरबदल, वीवीएस लक्ष्मण समेत जुड़े यह दिग्गज खिलाड़ी

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के एक आधिकारिक सूत्र ने कहा,'अक्सर हम नतीजा मिलते ही इसका ऐलान कर देते हैं लेकिन इस मामले में हम एक और दौर का आरटी-पीसीआर टेस्ट कराकर सुनिश्चित होना चाहते हैं। कल शाम को कराये गये इन टेस्ट का रिजल्ट आज दोपहर तक आ जाना था। अगर कोई खिलाड़ी पॉजिटिव होता है तभी हमें नतीजा भेजा जाता है, ऐसे में अगर कोई रिजल्ट नहीं भेजा गया है तो हम मान सकते हैं कि सभी खिलाड़ी नेगेटिव पाये गये हैं।'

गौरतलब है कि सोमवार को अगर खिलाड़ियों को बायोबबल में प्रवेश मिल जाता है तो श्रीलंका की टीम कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में अभ्यास करेगी, वहीं पर भारतीय टीम सिंहलीज स्पोर्टस क्लब (एसएससी) ग्राउंड पर प्रैक्टिस कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार अगर सब कुछ सही रहा तो इंग्लैंड से लौटे सभी खिलाड़ी अलग-अलग कमरों से निकालकर एक साथ बायोबबल में इंटर कर जायेंगे। इस दौरान हर तीसरे और पांचवे दिन खिलाड़ियों का करोना टेस्ट होना जारी रहेगा।

और पढ़ें: IND vs SL: हवा में उड़ने से बचें पृथ्वी शॉ, पूर्व बल्लेबाजी कोच ने एटिट्यूड पर उठाये सवाल

आपको बता दें कि बायोबबल में प्रवेश करने के बाद खिलाड़ी एक दूसरे के साथ मिल सकते हैं तो वहीं पर जिम का इस्तेमाल करने की भी इजाजत मिल जायेगी। वहीं पर आउटडोर ट्रेनिंग के लिये खिलाड़ियों को 48 घंटे का इंतजार करना होगा। वहीं पर कोच ग्रांट फ्लॉवर और निरोशन की हेल्थ अपडेट पर बात करते हुए सूत्र ने जानकारी दी कि दोनों कोरोना के माइल्ड लक्षण का शिकार हैं और दोनों शारीरिक रूप से पूरी तरह से फिट हैं।

Story first published: Sunday, July 11, 2021, 19:14 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+