For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: 'ऐसा हुआ तो बहुत बुरा होगा', एंजेलो मैथ्यूज के रिटायरमेंट की खबरों को लेकर अरविंद डि सिल्वा हैरान

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 13 जुलाई से होना है, लेकिन इससे पहले ऐसा लग रहा है कि श्रीलंका क्रिकेट बेहद खराब दौरे से गुजर रहा है। इंग्लैंड दौरे पर पहुंची श्रीलंका टीम को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा और अब उसे अपने घर पर भारतीय टीम का सामना करना है। श्रीलंका की टीम इस दौरे पर अपने सीनियर खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में काफी परेशान होने वाली है और जिन हालात से वो गुजर रही है सीरीज जीतने की फैवरिट भी नहीं होगी। हाल ही में टीम के सीनियर खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ने निजी कारण देते हुए भारत के खिलाफ सीरीज खेलने से इंकार कर दिया है।

हालांकि खबरों के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और टीम के सीनियर खिलाड़ियों के बीच सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर विवाद चल रहा है, जिससे टीम के सीनियर खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज भी नाराज चल रहे हैं और नये करार की शर्तों से नाराज होकर संन्यास लेने का मन बना रहे हैं।

इस मामले को लेकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की टेक्निकल एडवाइजरी कमिटी के चेयरमैन अरविंद डिसिल्वा ने अपनी राय देते हुए कहा कि अगर टीम का एक सीनियर खिलाड़ी इस तरह से खेल को छोड़ने का फैसला करता है तो यह काफी बुरा होगा।

और पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर भड़के कामरान अकमल, कहा- ऐसा लगा जैसे श्रीलंका गई ही नहीं

न्यू इंडियन एक्सप्रेस के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा,' इस स्टेज पर आकर क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला काफी बुरा होगा। हम उन्हें एक ऐसे खिलाड़ी के तौर पर देखते हैं जिन्होंने श्रीलंका क्रिकेट में काफी योगदान दिया है। मैं किसी भी सीनियर खिलाड़ी को इस तरह से खेल को छोड़कर जाते हुए नहीं देखना चाहूंगा।'

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी ने बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच चल रहे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट विवाद को लेकर डिसिल्वा ने छोटी समस्या बताई और कहा कि यह बेहद जरूरी है कि ऐसे मामलों में श्रीलंका क्रिकेट के भविष्य को देखते हुए एक साथ आकर जल्द से जल्द फैसला लिया जाये। उन्होंने आगे बताया कि अगर यह मौका मुझे दिया जाता तो मैंने इसे दोनों हाथ से स्वीकार कर लिया होता और वही करता जिसे मैं जानता हूं कि हमारे लिये बेस्ट होगा।'

और पढ़ें: IND vs ENG: टीम मैनेजमेंट-सेलेक्टर्स के बीच विवाद पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

अरविंद डिसिल्वा ने आगे बात करते हुए कहा कि नेशनल टीम को जल्द से जल्द अपना बैलेंस और कॉम्बिनेशन को हासिल कर लेना चाहिये। उन्होंने कहा कि क्रिकेट या फिर किसी भी खेल के बारे में बात करें तो यह आत्म-विश्वास के साथ होना चाहिये। एक साल में टी20 विश्वकप का आयोजन होना है और श्रीलंका के मौके बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं। इसके अलावा हमें क्वालिफाइंग राउंड से होकर जाना होगा। तभी हम अगले दौरे में जा पायेंगे।'

उन्होंने आगे कहा,' जैसे-जैसे आप बेहतर प्रदर्शन करते जायेंगे आपके लिये चीजें बदलती जायेंगी। कोई भी टीम विश्व कप में इतने बुरे आत्म-विश्वास के साथ नहीं जा सकती। और अगर आपको विश्व कप में जीत हासिल करनी है तो जीत की आदत को शामिल करना होगा।'

Story first published: Friday, July 9, 2021, 18:10 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+