Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हार्दिक पांड्या ने 7 छक्कों से बना दिया ये तूफानी रिकॉर्ड, कर ली सहवाग की बराबरी

पल्लेकल। अपने करियर का तीसरा टेस्ट मैच खेल रहे हार्दिक पांड्या ने तूफानी अंदाज में कई बड़े रिकॉर्ड को अंजाम दिया। पांड्या ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का पहला शतक जड़ा। न केवल शतक जड़ा बल्कि 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए भारत की तरफ सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया।

हार्दिक पांड्या ने श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकल टेस्ट में शानदार 96 गेंदों में 108 रनों की पारी खेली। पांड्या की विस्फोटक पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 487 रन बना डाले। इस आतिशी पारी के दौरान पांड्या ने 7 छक्के और 8 चौके लगाए। इस दौरान पांड्या ने छक्के जड़ने के कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर डाले।

इसे भी पढ़ेंः- INDvSL: तूफानी शतक लगाकर पांड्या ने रचा इतिहास, बने पहले भारतीय

हार्दिक पांड्या ने अपनी पारी के दौरान 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। इस तरह से वह भारत की ओर से एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए। वहीं पहले नंबर पर नवजोत सिंह सिद्धू हैं जिन्होंने एक टेस्ट पारी में 8 छक्के लगाए थे।

सिद्धू ने 1994 में श्रीलंका के ही खिलाफ लखनऊ में एक पारी में 8 छक्के लगाए थे। सहवाग ने साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ और हरभजन सिंह ने साल 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इस कारनामे को अंजाम दिया था।

पांड्या ने पहला टेस्ट शतक शानदार अंदाज में महज 86 गेंदों में लगाया। टेस्ट क्रिकेट में इतिहास में यह भारत की ओर से लगाया गया पांचवां सबसे तेज शतक है। पांड्या ने अपना शतक चौका लगाकर पूरा किया।

इसके अलावा हार्दिक पांड्या भारत की तरफ से एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। पुष्पकुमारा के 116वें ओवर में पांड्या ने 26 रन बनाए। इस ओवर में पांड्या ने पहली दो गेंदों में शानदार चौके लगाए। उसके बाद छक्कों की हैट्रिक लगा दी। पांड्या ने लगातार तीन गगनचुंबी छक्के लगाए।

लंच तक हार्दिक पांड्या 108 और उमेश यादव 3 रन बनाकर क्रीज पर थे। हालांकि लंच के बाद केवल तीन गेंदे ही खेल पाई भारती पारी और 487 के स्कोर पर ऑलाउट हो गई। पांड्या 10वें शिकार बने।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+