IND vs SL: मोहम्मद कैफ या संजू सैमसन, कैफ ने बताया कौन बनेगा श्रीलंका दौरे पर विकेटकीपर

नई दिल्ली। 2018 के बाद पहली बार श्रीलंका के दौरे पर पहुंची भारतीय टीम को 18 जुलाई से 3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम शिखर धवन के नेतृत्व में खेलने पहुंची है जिसमें 6 अनकैप्ड खिलाड़ियों समेत कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है। इस दौरे पर भारतीय टीम के लिये संजू सैमसन और ईशान किशन भी गये हैं। भारत के लिये यह दोनों खिलाड़ी पहले भी खेल चुके हैं लेकिन अभी तक टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके है, हालांकि दोनों की नजरें सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर टी20 विश्व कप की टीम में जगह बनाने पर है।

हालांकि फैन्स के लिये यह देखने वाली बात होगी कि दोनों खिलाड़ियों में से किसे श्रीलंका दौरे पर प्लेइंग 11 में जगह मिलती है। संजू सैमसन ने पिछले कुछ समय में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उनकी फॉर्म में निरंतरता सबसे बड़ी कमी साबित हुई है। वहीं पर ईशान किशन की बात करें तो वो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में प्रतिस्पर्धा काफी मुश्किल नजर आ रही है।

और पढ़ें: IND vs SL: भारत से टक्कर लेने के लिये PPE किट पहनकर ट्रेनिंग कर रहे श्रीलंकाई खिलाड़ी, देखें वीडियो

इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भविष्यवाणी की है कि श्रीलंका दौरे पर कोच राहुल द्रविड़ दोनों में से किस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 का हिस्सा बना सकते हैं। मोहम्मद कैफ का मानना है कि शिखर धवन और राहुल द्रविड़ के लिये इस बात का चयन करना आसान नहीं होने वाला है।

उन्होंने कहा, 'श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम को 6 मैच खेलने है और उसके पास काफी ज्यादा टैलेंटेड खिलाड़ी हैं, ऐसे में उसके लिये प्लेइंग 11 का चयन करना काफी मुश्किल काम होगा। राहुल द्रविड़ और शिखर धवन के लिये यह आसान नहीं होगा। हालांकि मुझे लगता है कि संजू सैमसन का पलड़ा इसमें भारी रहेगा। संजू सैमसन भारतीय टीम के साथ न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी जा चुके हैं और राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हैं।'

और पढ़ें: IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले अश्विन ने काउंटी में मचाया धमाल, हासिल किये 7 विकेट

मोहम्मद कैफ का मानना है कि ईशान किशन के पास काफी टैलेंट है लेकिन संजू सैमसन को पहले मौका मिलना चाहिये। उल्लेखनीय है कि ईशान किशन को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला था जिसमें उन्होंने 32 गेंदे खेलकर 56 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि राहुल द्रविड़ और शिखर धवन श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में अनुभवी खिलाड़ियों को मौका देंगे और उन प्लेयर्स को प्लेइंग 11 का हिस्सा बनायेंगे जो भारत के लिये पहले भी खेल चुके हैं। ऐसे में संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। धवन और शॉ लगातार अच्छी फॉर्म में हैं और सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं पर मनीष पांडे और हार्दिक पांड्या भी अच्छा करने की ओर देख रहे हैं। इस सीरीज में हार्दिक को गेंदबाजी करते हुए भी देखा जा सकता है।'

Story first published: Thursday, July 15, 2021, 16:15 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+