भारत बनाम श्रीलंका: बिना धोनी के कोहली से विराट उम्मीदें

कटक। आज भारत और श्रीलंका की वनडे में भिडंत होने जा रही है, जिसके लिए बाराबती स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ इक्ट्ठा हो गई है।इस मैच को टीम इंडिया की विश्वकप की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। साथ ही यह मैच इसलिए भी काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस मैच की कप्तानी भारतीय टीम के दबंग कहे जाने वाले विराट कोहली को सौंपी गई है।

गौरतलब है कि पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के पहले तीन एकदिवसीय मैचों के लिए महेंद्र सिंह धौनी को आराम देने का फैसले लेते हुए भारतीय चयनकर्ताओं ने कोहली को टीम का कप्तान नियुक्त किया है।

'बिना धोनी के कोहली से विराट उम्मीदें'

जिसकी वजह से टीम इंडिया समेत पूरे भारत को कोहली से विराट उम्मीदें हैं, सबको लगता है कि वनडे सीरीज में विराट पहले वाले ही जज्बा दिखायेंगे। मालूम हो कि कोहली अब तक 12 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली और नौ मैचों में टीम विजयी रही है। धोनी के 166 मैचों से इसकी तुलना नहीं की जा सकती लेकिन फिर भी भविष्य के लिहाज से प्रशंसक, बोर्ड और चयनकर्ता उनकी कप्तानी क्षमता पर नजर जरूर रखे हुए हैं।

कोहली की छवि एक आक्रामक बल्लेबाज की है ऐसे में वो कप्तानी भी आक्रामक करते हैं या फिर वो धोनी जैसे कप्तान की तरह शांति से अटैक करते हैं इस पर सबकी नजर होंगी। देखना दिलचस्प होगा कि वह इसमें अक्षर पटेल और धवल कुलकर्णी जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका देते हैं या धोनी की तरह बेहद सुरक्षित और ज्यादा अनुभवी टीम को तरजीह देते हैं। कुल मिलाकर कोहली से हर किसी को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं देखते हैं कि वो उम्मीदों पर खरे उतरते हैं कि नहीं।

Story first published: Sunday, November 2, 2014, 13:59 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+