For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: 5 नहीं सिर्फ 3 मैचों की होगी टी20 सीरीज, जानें कैसा है भारत-श्रीलंका की सीरीज का शेड्यूल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली सीमित ओवर्स सीरीज का ऐलान किया था, जिसके बाद यह साफ हुआ था कि यह सीरीज जुलाई में खेली जायेगी जिसमें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलने पहुंचे कोई भी भारतीय खिलाड़ी हिस्सा नहीं लेंगे। इस बीच सौरव गांगुली ने उम्मीद जताई थी कि भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलने पहुंचेगी लेकिन अब रिपोर्ट आ रही है कि भारत को 5 नहीं बल्कि सिर्फ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से जो द्विपक्षीय सीरीज के लिये प्रस्ताव दिया गया है उसमें भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज प्रस्तावित है। इसके अनुसार वनडे सीरीज का आगाज 13 जुलाई से होगा और टी20 सीरीज का आगाज 22 जुलाई से किया जायेगा। हालांकि सीरीज के लिये मैदान का चयन अभी तक नहीं हो सका है।

और पढ़ें: बाबर आजम ने जीता अप्रैल महीने का ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, इन खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज का पहला मैच 13 जुलाई, दूसरा मैच 16 जुलाई और तीसरा मैच 19 जुलाई को खेला जायेगा तो वहीं पर टी20 सीरीज का पहला मैच 22 जुलाई, दूसरा मैच 24 जुलाई और आखिरी मैच 27 जुलाई को खेला जायेगा।

ईएसपीएन के पास मिले इस प्रस्तावित डॉक्यूमेंट के अनुसार भारतीय टीम सीमित ओवर्स की सीरीज खेलने के लिये 5 जुलाई को श्रीलंका पहुंचेगी और 28 जुलाई को वहां से वापस लौटेगी। श्रीलंका पहुंचने के बाद भारतीय टीम को एक हफ्ते का अनिवार्य क्वारंटीन होगा जो कि दो भागों में बांटा जायेगा। पहले 3 दिन खिलाड़ियों को कठिन क्वारंटीन के तहत कमरों के अंदर ही रहना होगा तो वहीं पर अगले 4 दिन टीम को मैदान पर आने और अभ्यास करने की इजाजत होगी। इस दौरान वह सिर्फ होटल और मैदान पर ही निकल सकते हैं।

और पढ़ें: PAK vs ZIM: शाहीन-नौमान ने दोहराया 112 साल पुराना कारनामा, बाबर आजम ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

बायोबबल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज बिना दर्शकों के खेली जायेगी। गौरतलब है कि मार्च 2018 में खेली गई निदाहास ट्रॉफी के बाद यह भारतीय टीम का पहला श्रीलंका दौरा होगा। वहीं श्रीलंका के लिये इंग्लैंड से लौटने के बाद यह पहली सीमित ओवर्स सीरीज होगी। श्रीलंका को इंग्लैंड के खिलाफ 23 जून से 4 जुलाई के बीच 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।

आपको बता दें कि इस सीरीज में विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज भले देखने को न मिलें लेकिन शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी अपना धमाल मचाते हुए नजर आ सकते हैं। इस दौरान कुछ युवा खिलाड़ियों को भी जगह दी जा सकती है।

Story first published: Monday, May 10, 2021, 18:56 [IST]
Other articles published on May 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+