जब रविंद्र जडेजा में घुस गया मुरली कार्तिक का 'भूत'
कोलंबो। श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। हालांकि दूसरे टेस्ट मैच में जडेजा ने कमाल की गेंदबाजी की और कई विश्व रिकॉर्ड बनाए। अपने खुशदिल मिजाज के लिए पहचाने जाने वाले जडेजा हमेशा कुछ ऐसा करते हैं जो चर्चा का विषय बन जाता है। चाहें वो फिफ्टी या शतक बनाने के बाद उनकी बल्ले से की गई तलवारबाजी हो या फिर लुक चेंज करना।
पढ़ें- भारत बनाम श्रीलंका कोलंबो टेस्ट का लाइव अपडेट
इस बार भी जडेजा ने कुछ ऐसा ही किया। दरअसल टीम इंडिया के बाएं हाथ के स्पिनर और दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज रवींद्र जडेजा एक खास ही अंदाज में गेदाबाजी करते नजर आए। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो टीम इंडिया के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर मुरली कार्तिक के एक्शन के अंदाज में गेंदबाजी कर रहे हैं। दरअसल मुरली कार्तिक भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में कमेंटेटर हैं और इस बीच वक्त निकालकर वो भारतीय टीम के नेट्स पर गए जहां रवींद्र जडेजा ने उनके ही सामने गेंदबाजी की।
देखें वीडियोः-
When @imjadeja did a @kartikmurali impersonation #SLvIND pic.twitter.com/MVRm2VbaOY
— BCCI (@BCCI) August 5, 2017
आपको बता दें कि इससे पहले रवींद्र जडेजा गाले टेस्ट में भी श्रीलंकाई गेंदबाज दिलरुवान परेरा के एक्शन की नकल करते दिखे थे। रवींद्र जडेजा की ये हरकत कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
