INDvSL: तीसरे दिन का खेल खत्म, श्रीलंका ने दूसरी पारी में बनाए 209/2, भारत से 230 रन पीछे
भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है। भारत ने पहली पारी 622 के स्कोर पर घोषित कर दी। भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा (133) और अजिंक्या रहाणे (132) शानदार शतक लगाया।
पढ़ेंः- पहले दिन के खेल का पल-पल का अपडेट
पढ़ेंः- दूसरे दिन के खेल का पल-पल का अपडेट
इसके अलावा लोकेश राहुल, रिद्धिमान साहा और रविंद्र जडेजा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। भारत की 622 रनों की पहली पारी के जवाब में श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। श्रीलंका की पारी शुरू होते ही उपुल थरंगा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद दूसरा झटका दिमुथ करुनारत्ने के रूप में लगा। दिमुथ 25 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने पहली पारी में 50 रन के स्कोर पर 2 विकेट खो दिए थे।
पढ़ें तीसरे दिन का अपडेटः-
श्रीलंका की दूसरी पारी (तीसरा दिन)
- दिमुथ करुनारत्ने 92* और मलिंदा पुष्पकुमारा 2 रन बनाकार नाबाद क्रीज पर मौजूद
- तीसरे दिन का खेल खत्म, श्रीलंका ने दूसरी पारी में बनाए 209/2, भारत से 230 रन पीछे
- 198 के स्कोर पर श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा, शतकवीर मेंडिस को पांड्या ने किया आउट,
- मेंडिस का शतक, श्रीलंका की शानदार बैटिंग जारी
- टी ब्रेके बाद खेल शुरू, दिमुथ-मेंडिस ने शतकीय साझेदारी को आगे बढ़ाया
- टी ब्रेक तक श्रीलंका का स्कोर 118/1, भारत से 321 रन पीछे
- मेंडिस के बाद दिमुथ ने जड़ी फिफ्टी
- मेंडिस ने जड़ी फिफ्टी, श्रीलंका का स्कोर 100 रनों के पार
- दिमुथ-मेंडिस ने संभाली श्रीलंका की पारी, स्कोर 60 रनों के पार
- 7 के स्कोर पर श्रीलंका को लगा पहला झटका, थरंगा फिर से सस्ते में आउट, उमेश यादव ने किया बोल्ड
- भारत ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन, पहली पारी में 439 रन पीछे
श्रीलंका की पहली पारी (तीसरा दिन)
- अश्विन ने लिए 5 विकेट
- 183 के स्कोर पर ऑल आउट हुई श्रीलंका की पहली पारी, भारत से 439 रन पीछे
- 171 के स्कोर पर श्रीलंका का 9वां विकेट गिरा, परेरा 25 रन बनाकर आउट
- 152 के स्कोर पर श्रीलंका का 8वां विकेट गिरा, शमी ने एक ओवर में लिए 2 विकेट, हेराथ बोल्ड
- 150 के स्कोर पर श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा, फिफ्टी बनाकर डिक्वेला आउट, शमी ने किया बोल्ड
- 122 के स्कोर पर श्रीलंका को लगा छठा झटका, जडेजा ने डिसिल्वा को किया आउट
- 117 के स्कोर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौटी, अश्विन ने लिया तीसरा विकेट
- 64 के स्कोर पर श्रीलंका को लगा चौथा झटका, 24 रन बनाकर मेंडिस आउट, उमेश यादव ने लिया विकेट
- 60 के स्कोर पर श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा, 10 रन बनाकर कप्तान चांडीमल आउट, जडेजा ने लिया विकेट
- दूसरे दिन का खेल शुरू, मेंडिस-चांडीमल क्रीज पर
- दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान चांडीमल 8 रन बनाकर व मेंडिंस 16 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर मौजूद।
- दूसरे दिन का खेल खत्म, श्रीलंका ने बनाए 50/2 , भारत से 572 रन पीछे
जानना जरूरी हैः-
- भारत ने पहलील पारी 622/9 के स्कोर पर घोषित की
- भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
- भारतीय टीम प्लेइंग इलेवनः- शिखर धवन, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्या रहाणे, हार्दिक पांड्या, वृध्दिमान साहा (कीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी।
- श्रीलंका टीम प्लेइंग इलेवनः- दिमूथ करुनारत्ने, उपुल थरंगा, कुसल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, दिनेश चांडीमल (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिक्वेला (कीपर), रंगना हेराथ, दिलरुवान पेरेरा, मलिंडा पुष्पाकुमारा, नुवान प्रदीप।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
