IND vs SL: 'ओवरएक्टिंग करते ही चांटा आयेगा', कुलदीप-चहल ने उतारी पंत,धोनी, कोहली की नकल

IND vs SL
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ 18 जुलाई से खेली जाने वाली सीमित ओवर्स की सीरीज को लेकर भारतीय टीम तैयारियों में जुटी हुई है। 6 मैचों की सीमित ओवर्स की सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ी जिम और इंट्रा स्क्वॉड मैचों में मेहनत कर के पसीना बना रहे हैं। इस बीच भारतीय टीम के 6 अनकैप्ड खिलाड़ियों समेत 20 सदस्यीय टीम ने एक फोटोशूट कराया जिसमें यह भारतीय टीम काफी रिलैक्स और खुश नजर आ रही है। नये खिलाड़ियों के अलावा इस फोटोशूट में भारतीय टीम के कुछ अनुभवी खिलाड़ी भी नजर आये जिसमें शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव नजर आये।

उल्लेखनीय है कि भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली यह सीरीज भारतीय टीम के स्पिनर्स कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के लिये बहुत जरूरी है क्योंकि दोनों खिलाड़ी इस साल यूएई में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप की भारतीय टीम में जगह बनाने के लिये चयनकर्ताओं की नजर में शामिल होना चाहेंगे। कुलदीप यादव इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर्स प्रारूप की सीरीज का हिस्सा थे लेकिन चीजें उनके हिसाब से नहीं घटी और फिर आईपीएल के पहले हाफ में केकेआर की टीम की तरफ से 7 मैचों में प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला।

और पढ़ें: IND vs ENG: सबा करीब का खुलासा, बताया- क्यों अभिमन्यु ईश्वरन को मिलना चाहिये इंग्लैंड में खेलने का मौका

ऐसे में श्रीलंका की कमजोर टीम के खिलाफ कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के पास लय हासिल करने का अच्छा मौका है और कुलचा के नाम से मशहूर इस जोड़ी के पास टीम में वापसी का अच्छा मौका है। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच से पूर्व दोनों मस्ती करते नजर आये और डंब शेराड्स खेलते नजर आये। इस वीडियो में कुलदीप यादव खिलाड़ियों की पहचान करने के लिये युजवेंद्र चहल की मदद करते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की इस जोड़ी ने साल 2017 में भारतीय टीम के लिये खेलना शुरू किया और लगातार 2 सालों तक विराट कोहली की टीम को जीत दिलाने का काम किया। अगर एक खिलाड़ी विकेट लेता तो दूसरा दबाव बनाता और इसी तरह से कई मौकों पर इस जोड़ी ने 250 से कम के स्कोर पर आउट किया।

और पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड में 2 नहीं सिर्फ एक खिलाड़ी हैं कोरोना पॉजिटिव, राजीव शुक्ला ने दी सफाई

हालांकि 2019 विश्व कप के बाद से इस जोड़ी के प्रदर्शन में काफी गिरावट आई और धीरे-धीरे वो टीम से दूर होते चले गये। टीम मैनेजमेंट ने वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को टीम में शामिल करना शुरू दिया और इस जोड़ी में से कोई एक ही खिलाड़ी प्लेइंग 11 में जगह बनाता नजर आया। आपको बता दें कि कुलचा की यह जोड़ी साल 2019 विश्वकप के इंग्लैंड के खिलाफ खेले गये लीग मैच में आखिरी बार एक साथ मैदान पर नजर आई थी। ऐसे में श्रीलंका दौरे पर यह जोड़ी एक बार फिर से साथ नजर आ सकती है।

Story first published: Thursday, July 15, 2021, 19:38 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+