
कुलदीप यादव के प्रदर्शन में लगातार आई गिरावट
इस मैच के बाद यह जोड़ी कभी भी एक साथ मैदान पर खेलती नहीं दिखाई दी। जहां युजवेंद्र चहल ने गेंदबाजी में सुधार कर टीम में लगभग अपनी जगह पक्की कर ली तो वहीं पर कुलदीप यादव का चयन टीम में तो हुआ लेकिन खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिलता नजर आया। इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई घरेलू सीरीज के दौरान भी कुलदीप यादव बहुत ज्यादा प्रभाव छोड़ने में नाकाम नजर आए, नतीजन आईपीएल के 14वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अब तक खेले गए 7 मैचों में से एक में भी खेलने का मौका नहीं दिया।

श्रीलंका दौरा हो सकता है वापसी का आखिरी मौका
उल्लेखनीय है की केकेआर की टीम ने इन 7 में से पहले 5 मैच चेन्नई की स्पिन फ्रेंडली पिच पर खेला बावजूद इसके कुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं दी गई। इसके बाद कुलदीप यादव को इंग्लैंड दौरे पर भी शामिल नहीं किया गया। ऐसे में T20 विश्व कप की भारतीय टीम में वापसी करने की ओर नजरें लगाए कुलदीप के लिए श्रीलंका का दौरा आखिरी उम्मीद हो सकता है, जहां पर अगर वो खुद को साबित करने में नाकाम रहते हैं तो विश्व कप की टीम में वापसी करना लगभग नामुमकिन हो जाएगा।

जडेजा के चलते मैदान पर नहीं दिख रही कुलचा की जोड़ी
हाल ही में स्पोर्ट्स तक को दिए एक इंटरव्यू में युजवेंद्र चहल ने कुलचा के साथ ना खेलने के पीछे रविंद्र जडेजा को कारण बताया था। उन्होंने कहा था कि 2019 विश्व कप से पहले जब हार्दिक पांड्या को चोट लगी थी तब जडेजा ने अपने प्रदर्शन के दम पर टीम में वापसी की थी, क्योंकि वह एक स्पिन गेंदबाज हैं तो ऐसे में जब हार्दिक की टीम में वापसी हुई तो प्लेइंग 11 में कुलचा को एक साथ खिलाना मुश्किल होने लगा। यही कारण है कि मैदान पर मैं और कुलदीप एक साथ खेलते हुए नजर नहीं आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
