For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Emerging Asia Cup: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हरा भारत ने 14 रन से जीता खिताब

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका की महिला टीम के बीच हुए अंडर-23 एमरजिंग एशिया कप मुकाबले के फाइनल मैच में भारतीय टीम रोमांचक मैच में जीत हासिल कर खिताब जीत लिया है। बारिश से प्रभावित इस मैच में भारतीय महिला टीम को डकवर्थ लुइस नियम के तहत जीत मिली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने तनुश्री सरकार की 47 रनों की पारी की बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 175 रन बनाये। भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उसने महज 14 रन पर पहला, 33 रन पर दूसरा और 42 रन तीसरा विकेट खो दिया। भारत ने महज 80 रन के स्कोर पर अपने 7 विकेट खो दिये थे। यहां से भारत के लिये तनुश्री सरकार और सिमरन बहादुर ने शानदार 70 रनों की साझेदारी की और भारत को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

तनुश्री सरकार ने 47 रनों की पारी खेली तो सिमरन बहादुर ने 34 रनों की। भारत ने श्रीलंका के सामने 176 रनों का स्कोर रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही और उसने 43 रन के अंदर अपने 5 विकेट खो दिये।

और पढ़ें: न्यूजीलैंड के लिए 4 पीढ़ियों से यह परिवार खेल रहा है क्रिकेट, डेब्यू मैच में ही रचा इतिहास

इस दौरान मैच में बारिश ने खलल डाला और जीत के लिये संशोधित लक्ष्य 35 ओवर में 150 रन हो गया। संशोधित लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 34.3 ओवर में 135 रन पर आउट हो गई। यह मुकाबला आर. प्रमदासा स्टेडियम में खेला गया। भारत के लिए सबसे अधिक कवीशा दिल्हारी ने 27 रन देकर 3 विकेट झटके।

भारत ने मेजबान श्रीलंका को डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर 14 रन से हराकर महिलाओं का इमर्जिंग एशिया कप 2019 जीत लिया है। श्रीलंका के लिए देविका वैद्य और तनुजा कंवर ने चार चार विकेट लिए।

और पढ़ें: IND vs BAN: तो साहा जितायेंगे भारत को पहला डे नाइट टेस्ट, जानें क्या है प्लान

श्रीलंका के लिए हर्षिता समरविक्रमा (64 गेंद में 39 रन) को छोड़ दिया जाए तो कोई भी श्रीलंकन बल्लेबाज भारतीय बोलरों का टिककर सामना नहीं कर सकी।

Story first published: Wednesday, October 30, 2019, 23:41 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+