जमैका टेस्ट: कैरेबियाई टीम के मिडिल ऑर्डर ने इंडिया से छीनी जीत, मैच ड्रा
जमैका टेस्ट। मेजबान टीम के मिडिल आर्डर ने दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन ऐसा जबरदस्त खेल दिखाया जिसके कारण भारत के जीत के मंसूबों पर पानी फिर गया।
अंतिम दिन केवल टीम इंडिया मात्र 6 विकेट की दूरी पर थी लेकिन भारतीय गेंदबाज बेअसर रहे, जिसके कारण वेस्ट इंडीज ने हारते-हारतेे ये मैच ड्रा करा लिया। मैच ड्रा होने के कारण टीम इंडिया के खिलाड़ियों के चेहरे पर काफी निराशा देखी गयी।
आपको बता दें कि मैच में शतक लगाने वाले रोस्टन चेस को 'मैन ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया। मैच के पांचवें दिन रोस्टन चेस ने अपने टेस्ट करियर की पहली सेन्चुरी लगाई। चेस ने इस मैच में नाबाद 137 रन बनाए जिसमें 15 चौके और एक छक्का शामिल है। मालूम हो कि चार मैचों की श्रृंखला में भारत पहले ही 1-0 की बढ़त हासिल कर चुका है।
स्कोर-कार्ड
वेस्ट इंडीज- 196 और 388/6 (104 ओवर)
भारत- 500/9 डिक्लेयर
रिजल्टः मैच ड्रॉ
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
