'अगर विराट ठोंके शतक तो उनका चुम्मा भी बर्दाश्त कर लेंगे हम'
नई दिल्ली। विश्वकप की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है लेकिन टीम इंडिया की मौजूदा हालत ने क्रिकेट प्रेमियों के दिल में शक पैदा कर दिया है कि वो विश्वकप में आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पायेगी। भारत को पहली बार विश्वविजेता बनाने वाले कप्तान कपिल देव ने कहा है कि उन्हें टीम इंडिया ते विराट कोहली से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं और इसी कारण उनके आक्रोश और उनकी हरकतों से भी कोई दिक्कत नहीं है।
अगर विराट मैदान पर शतक लगाते हैं तो उनका मैदान में सरेआम अपनी गर्लफ्रेंड को फ्लाइंड किस करना भी हमें गंवारा है लेकिन अगर उनक बल्ला ना चले और फिर भी वो अपनी प्रेमिको किस करें तो यह स्वीकार नहीं हो पायेगा। मालूम हो कि पिछले कुछ मैचों के दौरान विराट कोहली ने शतक जड़ने के बाद दर्शक दीर्घा में बैठी अपनी प्रेमिका अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस किया था।
समाचार चैनल न्यूज 24 के क्रिकेट कॉनक्लेव कार्यक्रम में कपिल देव ने कहा, "अगर आप मौजूदा टीम की 2011 की विश्व चैम्पियन टीम से तुलना करेंगे तो पता चलेगा कि इस टीम में कई बड़े नामों को जगह नहीं दी गई है। उस टीम के मुकाबले मौजूदा टीम अनुभवहीन है।"
टीम में अनुभव की कमी, पर लड़ने का जज्बा
कपिल देव के अनुसार खिलाड़ियों में हालांकि नया जोश है और उनमें जूझने की प्रवृति है। यह खूबी टीम को आगे ले जाएगी। कपिल देव ने यह भी कहा कि विश्व कप में अनुभव से ज्यादा टीम के खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता उसे सफल बनाती है और वो टीम इंडिया को विश्वकप के सेमीफाइनल में देख रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
