Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जर्मनी ने अर्जेटीना को 4-0 से रौंद कर बाहर किया

केपटाउन। विश्‍व कप की शुरुआत से ही अपनी टीम की तारीफों के पुलिंदे बांध रही कोच डिएगो माराडोना की टीम अर्जेटीना को जर्मनी ने 4-0 से करारी शिकस्‍त देते हुए फीफा विश्‍व कप 2010 से बाहर कर दिय है। जर्मनी ने विश्‍व कप का यह सबसे बड़ा उलटफेर तीसरे क्वोर्टरफाइनल मुकाबले में शनिवार को किया। इस जीत के साथ जर्मनी शानदार अंदाज में सेमीफाइनल में पहुंची।

जर्मनी ने इस मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चार गोल किए और अर्जेटीना के खिलाड़ियों को गोल करने का एक भी मौका नहीं दिया। अर्जेटीना की टीम नाम के मुताबिक इस मैच में प्रदर्शन नहीं कर सकी। एक तरफ जहां उसकी रक्षा पंक्ति बिखरी नजर आई वहीं उसने गोल करने के कई मौके भी गंवाए।

क्लिक करें- 'सोचा नहीं था थूक बन जाएगा बवाल'

जर्मनी ने खेल के तीसरे मिनट में अपना पहला गोल दागा। यह गोल मिडफील्‍डर थॉमस मूलर ने किया। उसके बाद फॉरवर्ड खिलाड़ी मिरोस्‍लेव क्‍लोस ने 68वें मिनट में शानदार गोल किया। दो गोल की बढ़त मिलते ही जर्मनी का मनोबदल चार गुना बढ़ गया, जबकि अर्जेंटीना संघर्ष करती नजर आयी। इसी का फायदा उठाते हुए 74वें मिनट में आर्ने फ्रेडरिक ने तीसरा गोल किया। जीत के करीब पहुंचने के बाद भी जर्मनी की भूख अभी शांत नहीं हुई थी। 89वें मिनट में क्‍लोस ने एक और गोल ठोका और अर्जेंटीना को विश्‍व कप से बाहर का रास्‍ता दिखा दिया।

जर्मनी के मिडफील्डर बास्तियान श्वींसटीगर ने लगभग हर गोल में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। अर्जेंटीना के लिए अबतक की सबसे बड़ी हार है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:23 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+