लंदन। फीफा विश्व कप में स्पेन के हाथों मिली हार के बाद पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो काफी टूट चुके थे, कि ऊपर से कैमना मैन पर कथित तौर पर थूकने के मामले ने उनको उलझा लिया है। अपने आपको बेकसूर कहते हुए टूटे हुए रोनाल्डो ने कहा, कि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि छोटी सी बात इतना बड़ा विवाद बन जाएगी।
पुर्तगाल की टीम स्पेन के हाथों 0-1 से हार गई थी। मैच के बाद मैदान से बाहर आते वक्त रोनाल्डो को मैदान का घटनाक्रम कवर कर रहे टेलीविजन कैमरामैन के ऊपर थूकते दिखाया गया। उस समय जब रोनाल्डो से इस बदमिजाजी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि इस संबंध में कोच क्वीरोज से पूछा जाए तो बेहतर होगा। ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक बुधवार को रोनाल्डो ने इस संबंध में अपना पक्ष साफ किया।
क्लिक करें- दुनिया भर में फैला रोनालडो का 'थूक'
रोनाल्डो ने कहा, "जब मैंने यह कहा कि कोच से पूछिए तो उसका यह मतलब था कि कोच कार्लोस क्वीरोज ही इस संबंध में बयान दे सकते थे क्योंकि वह संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने वाले थे। मैंने महसूस किया था कि मैं घटनाक्रम के बारे में बताने की स्थिति में नहीं था, यही कारण है कि मैंने पत्रकारों को क्वीरोज के पास जाने को कहा था।"
रोनाल्डो ने कहा कि उन्होंने यह कभी नहीं सोचा था कि उनके साधारण से शब्दों का यह मतलब निकाला जाएगा। बकौल रोनाल्डो, "मेरे साधारण से शब्द इतना बड़ा विवाद खड़ा कर सकते हैं यह तो मैंने कभी सोचा भी नहीं था।"