For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वेस्टइंडीज के खिलाफ आज क्या होगी धोनी की रणनीति?

अमरीका। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से दो टी-20 मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। अमरीका में पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। यूं तो अमरीका क्रिकेट के लिहाज से बड़ा बाजार नहीं है लेकिन फिर भी क्रिकेट की सबसे अधिक दीवानों वाले देश यानी भारत का वहां खेलना एक अहम फैक्टर है।

कैरीबियाई धरती पर हाल ही 2-0 से टेस्ट सीरीज अपने नाम करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को सीमित ओवरों की इस सीरीज में एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी लीड करेंगे। इस सीरीज को जिस खास मकसद से अमरीका के सेंट्रल ब्रॉवर्ड रीजनल पार्क में आयोजित कराया जा रहा है, उसमें अमरीका में क्रिकेट को बढ़ावा देना भी एक अहम पहलू है।

यह अमरीका में आईसीसी द्वारा प्रमाणित एकमात्र स्टेडियम है और इसमें कैरीबियन प्रीमियर लीग के 6 मैच पिछले महीने यहां खेले जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें : रिक्शा ड्राइवर ने अपनी शूटर बेटी के लिए खरीदी 5 लाख की राइफल, लगा दी जिंदगी की सारी जमा-पूंजी

भारत की तरफ से दौरे पर 14 खिलाड़ी गए हैं जिनमें से 11 वो खिलाड़ी है जिन्हें इसी साल मई में जिम्बॉम्वे दौरे के बार आराम दे दिया गया था। दिसम्बर 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी इस साल केवल 7 मैच और खेलेंगे।

इनमें 2 टी20 मैच और इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में होने वाले 5 वनडे मैच शामिल हैं। धोनी ने जिम्बॉम्बे के​ खिलाफ हरारे में हुए मुकाबलों में युवा टीम का नेतृत्व किया था और वनडे व टेस्ट सीरीज जीती थीं।

कुंबले-धोनी कॉम्बिनेशन

इस बार कुंबले और धोनी फिर एकसाथ टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, कुंबले कोच हैं और धोनी कप्तान। ये दोनों पहले भी क्रिकेट टीम में एकसाथ रहकर भारत के लिए खेले हैं। अब देखने वाली बात होगी कि यह जोड़ी अमरीका में क्या कमाल कर दिखाती है। कुंबले ने कहा कि, 'मैं और धोनी पहले भी भारत के साथ खेल चुके हैं। यह पहली बार है कि जब हम दोनों एक लंबे अंतराल के बाद एक साथ हैं। हमने रणनीति बनाई है।'

यह भी पढ़ें :​उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन ओलंपिक में पदक न जीतने वालों से कोयले की खदान में कराएगा काम

कुंबले ने कहा,'मैं युवा और नए खिलाड़ियों से काफी आशाएं करता हूं। जसप्रीत बुमराह से काफी उम्मीदें हैं। मैंने उनके साथ आईपीएल में समय बिताया है और अब ड्रेसिंग रूम में हम साथ होंगे।'

वेस्टइंडीज की बात करें तो कार्लोस ब्रेथवेट पर नजरें होंगी जो कि हाल ही डैरेन सैमी के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान बने हैं। ब्रेथवेट उस वक्त चर्चा में आए थे जब उन्होंने इंग्लैण्ड के खिलाफ टी20 विश्वकप के फाइनल में आखिरी ओवर में 4 छक्के लगाकर कप जीता था।

यह भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना में ही फूंक दिए 70 लाख रुपए : CAG रिपोर्ट

ब्रेथवेट अपनी टीम के बेहतरीन प्रदर्शन और जीत को लेकर आश्वस्त हैं। हालांकि, उनका कॅरियर बहुल लंबा नहीं रहा है। अबतक इस 28 वर्षीय खिलाड़ी ने महज 14 वनडे, 8 टी20 ही खेले हैं। इस साल टी20 विश्वकप में वेस्टइंडीज के हाथों सेमीफाइनल गंवाने का बदला भी भारतीय टीम सीरीज जीतकर लेना चाहेगी।

ये हैं दोनों टीमें :

भारत -

महेंद्र सिंह धोनी(कप्तान एवं विकेटकीपर), विराट कोहली, अजिंक्स रहाणे, अमित मिश्रा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल मोहम्मद शामी, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, रोहित शर्मा, शिखर धवन, स्टुअर्ट बिन्नी, उमेश यादव

वेस्टइंडीज -

कार्लोस ब्रेथवेट(कप्तान), एंड्रे फ्लेचर(विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, एविन लुइस, जैसन होल्डर, जॉनसन चाल्र्स, किरोन पोलार्ड, लेंडल सिमोंस, मार्लोन सैमुअल्स, सैमुअल बद्री, सुनी नरेन

समय :

भारतीय समयानुसार मुकाबले शाम 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होंगे।

प्रसारण :

स्टार स्पोर्ट नेटवर्क 1 और 3 नंबर पर इन मैचों का प्रसारण करने के साथ ही एचडी1 और एचडी2 चैनल पर भी प्रसारित करेगा। कॉमेंट्री हिंदी और अंग्रेजी में होगी। स्टारस्पोर्ट डॉट कॉम पर इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। जबकि भारत में बीसीसीआई डॉट टीवी पर लाइव प्रसारण होगा। अमरीका में युपटीवी इन दोनों मैचों का लाइव टेलीकास्ट करेगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+