पोर्ट ऑफ स्पेन, 23 जून: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच से पहले नेट पर पसीना बहा रही टीम इंडिया उस समय चौंक गई जब उनसे मिलने वेस्टइंडीज के सबसे धाकड़ क्रिकेटर पहुंचे। दरअसल वो सरप्राइड विजिटर्स कोई और नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो और डैरेन ब्रावो थे। हालांकि ये दोनों खिलाड़ी वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा नहीं हैं।
बीसीसीआई द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई एक तस्वीर में ब्रावो बंधु भारतीय टीम के महेंद्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या के साथ हंसी-मजाक करते दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के भारतीय खिलाड़ियों की अच्छी दोस्ती है। खासकर ड्वेन ब्रावो और क्रिस गेल की।
#TeamIndia members - @msdhoni, @RishabPant777 & @hardikpandya7 share a laugh with @DJBravo47 & @DMBravo46 #WIvIND pic.twitter.com/vayvTB6q8C
— BCCI (@BCCI) June 23, 2017
ड्वेन ब्रावो धोनी की कप्तानी में कई साल तक आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा रहे हैं। ब्रावो का कोहली के साथ भी अच्छे रिश्ते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाड़ी अक्सर भारत को अपना दूसरा घर मानते हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि भारत में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की गजब फैन फालोइंग है।
पढ़ेंः- वेस्टइंडीज के खिलाफ जो काम कोई भारतीय कप्तान न कर सका वो विराट कर पाएंगे?
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों मिली 180 रनों की बड़ी हार को भुलाने के इरादे से भारतीय यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी। गौरतलब है कि भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 वनडे और 1 टी20 मैच खेलना है। पहला वनडे 23 जून से क्वींस पार्क ओवल में होगा।