Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Birthday Special: जानिए शतकवीर सचिन तेंदुलकर को किससे डर लगता है?

मुंबई। आज भारतीय क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर 42 साल के हो गये हैं, भले ही आज सचिन क्रिकेट की पिच से दूर हों लेकिन ना तो उनका जादू खत्म हुआ है और ना ही उनकी चमक और तो और लोगों की उनके प्रति दिवानगी और मोहब्बत भी खत्म नहीं हुई है तभी तो आईपीएल हो या विश्वकप सचिन को देख आज भी लोग चिल्लाते हैं..सचिन-सचिन

लोगों को सपने देखने और सपनों को पूरा करने के लिए कठिन मेहनत करने की शिक्षा देने वाले सचिन मियां ने दुनिया के हर स्टार गेंदबाज के छक्के छुड़ाये हैं, शेन वार्न और शोएब अख्तर जैसे विश्व स्तर के गेंदबाजों को तो सपनों में भी सचिन डराते थे लेकिन क्या आप जानते हैं कि सचिन तेंदुलकर भी एक व्यक्ति से बहुत ज्यादा डरते हैं। जानते हैं किससे, तो सुनिए सचिन को अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर से डर लगता है क्योंकि वो उनसे बेइंतहा प्यार करते हैं।

सचिन ने यह बात एक इंटरव्यू के दौरान कही थी कि वो भले ही क्रिकेट के मैदान पर अपनी बैटिंग से गेंदबाजों को परेशान कर लें लेकिन घर में तो उनकी बीवी की ही बैटिंग चलती है।

सचिन ने अपने प्यार का वर्णन अपनी ऑटोबॉयोग्राफी 'प्लेइंग इट माई वे' में भी किया है।

स्वभाव से शर्मिले और दिल से बेहद रोमांटिक सचिन रिटायरमेंट के बाद अपना वक्त अपनी पत्नी और अपने परिवार को दे रहे हैं लेकिन क्रिकेट की दुनिया से वो दूर नहीं है। क्रिकेट को अपनी पहली मोहब्बत बताने वाले सचिन तेंदुलकर को वनइंडिया परिवार भी जन्मदिन पर खूब सारी शुभकामनाएं देता है और कहता है..

तुम जियो हजारों साल..साल के दिन हो पचास हजार..।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+