Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अनुष्का शर्मा ने बिकिनी में शेयर की तस्वीर तो कोहली ने तुरंत किया ऐसा कमेंट

Virat Kohli's Romantic Reaction on Anushka Sharma Bikini look | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। बाॅलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाकर अपने पति विराट कोहली के साथ विंडीज में हैं जहां भारतीय टीम 22 अगस्त से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरूआत करेगी। अनुष्का पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में दूरी बनाती नजर आईं, लेकिन जब उन्होंने सोमवार को अपनी एक बिकिनी में तस्वीर शेयर की तो वह कोहली के कारण ही चर्चा में आ गई। अनुष्का द्वारा तस्वीर सांझा होते ही कोहली ने तुरंत कमेंट किया।

कोहली का ऐसा रहा रिएक्शन

एक समुद्र तट से अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते लिखा, "सूर्य ने चूमा और आशीर्वाद दिया।" इस फोटो पर विराट कोहली ने भी इमोजी के जरिये कमेंट किया और फोटो की तारीफ की। उन्होंने दिल वाला इमोजी बनाया साथ ही स्माइली भी साझा की। अनुष्का शर्मा की इस फोटो पर 12 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं, और फोटो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में अनुष्का बीच पर बैठी नजर आ रही हैं और पीछे का नजारा बेहद सुंदर है। अनुष्का नारंगी रंग की बिकिनी पहनी हुई हैं। इसके साथ ही उन्होंने चश्मा लगाया हुआ है।

भारतीय टीम को मिली धमकी निकली अफवाह, पाकिस्तान ने दी थी हमला होने की खबर

आखिरी फिल्म थी 'जीरो'

आखिरी फिल्म थी 'जीरो'

अनुष्का शर्मा के पास अभी कोई नया प्रोजेक्ट नहीं है। अनुष्का शर्मा की आखिरी फिल्म 'जीरो' थी, जिसमें वे शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ नजर आई थीं। हालांकि बताया जा रहा है कि उनका प्रोडक्शन हाउस नेटफ्लिक्स के लिए एक सीरीज प्रोड्यूस कर रहा है. फुरसत के ये पल अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ गुजार रही हैं।

पहले कोहली ने शेयर की थी अपनी पुरानी तस्वीर

इससे पहले कोहली ने सोशल अपने 11 साल के करियर पूरे होने पर फैंस से खुशी जाहिर की थी। उन्होंनेने 18 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 11 साल पूरे कर लिए। इस माैके पर उन्होंने लिखा, "साल 2008 में एक टीनऐजर के तौर पर करियर शुरूआत की थी और आज इस सफर को 11 साल हो गए। मैंने कभी नहीं सोचा था कि भगवान की कृपा से मैं इतना आगे आ जाऊंगा। आप सभी को अपने सपनों को पूरा करने और हमेशा सही रास्ते पर चलने की शक्ति मिले।"

Story first published: Monday, August 19, 2019, 12:22 [IST]
Other articles published on Aug 19, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+