'मैं अफरीदी की फैन, प्रेमिका नहीं Tweet करके बोलीं अर्शी'
मुंबई। इन दिनों शाहिद अफरीदी के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में आयीं इंडियन मॉडल टर्न एक्ट्रेस अर्शी खान काफी बवाल मचने के बाद इस मामले पर ट्वीट करके सारी बातों को बकवास बताया है। अर्शी खान ने इस मामले से संबंधित दो ट्वीट किये हैं।
पहले में उन्होंने लिखा है कि वो अफरीदी की बहुत बड़ी फैन हैं लेकिन वो उनकी प्रेमिका नहीं हैं। तो दूसरे में उन्होंने लिखा है कि अफरीदी यह सब क्या हो रहा है, हम तो केवल दोस्त हैं लेकिन मीडिया हमें कुछ और ही कह रहा है, मैं लोगों से कहना चाहूंगी कि हम दोनों केवल कुछ सोशल इवेंट में मिले हैं और हमारे बीच में दोस्ती के अलावा और कुछ नहीं हैं।
आपको बता दें कि वेबसाइट इंडियावायर डॉट कॉम ने पब्लिश किया था उनका अफेयर इन दिनों पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी संग चल रहा है और दोनों ने दुबई में होटल में दो दिन साथ गुजारा था। जिस पर शाहिद अफरीदी काफी भड़क गये थे, उन्होंने इस बात के लिए इंडियन मीडिया पर अंगुली उठायी थी और कहा था कि जानबूझकर इंडियन मीडिया उन्हें बदनाम कर रहा है।
शाहिद ने और भी बहुत कुछ कहा था जिसे पढ़ने के लिए आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगाभारत को कोसने वाले अफरीदी का अर्शी खान से चल रहा है चक्कर?
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

