For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंस्टाग्राम के फैन पेज पर भड़की क्रिकेटर मनोज तिवारी की पत्नी, कहा- 'तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई..'

नई दिल्ली। आईपीएल में कोलकाता नाइट राईडर्स के लिये कई अहम पारियां खेल चुके भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में कोलकाता नाइट राईडर्स ने अपने पूर्व कप्तान गौतम गंभीर की लीडरशिप में साल 2012 की पहली खिताबी जीत को याद करते हुए एक ट्वीट किया था, जिसमें उसने मनविंदर बिस्ला, गौतम गंभीर, ब्रेंडन मैक्कुलम, सुनील नरेन और ब्रेट ली जैसे खिलाड़ियों को तो टैग किया लेकिन मनोज तिवारी को टैग करना भूल गये जिन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाये थे।

और पढ़ें: सबसे बड़े खेल पुरस्कार के लिये भेजा गया विनेश फोगाट का नाम, अर्जुन अवॉर्ड की रेस में यह दिग्गज शामिल

केकेआर के इस ट्वीट के बाद मनोज तिवारी नाराज हो गये और इसे अपना अपमान बताया। अभी इस विवाद की गर्मी कम हुई ही थी कि इंस्टाग्राम के एक फैन पेज ने इस खिलाड़ी को लेकर कुछ ऐसा पोस्ट किया कि मनोज तिवारी की पत्नी सुष्मिता रॉय भड़क उठी और जबरदस्त तरीके से लताड़ दिया।

और पढ़ें: 4 फेज में मैदान पर लौटेगी भारतीय टीम, कोच श्रीधर ने बताया पूरा प्लान

फैन पेज पर भड़की मनोज तिवारी की वाइफ सुष्मिता

फैन पेज पर भड़की मनोज तिवारी की वाइफ सुष्मिता

उल्लेखनीय है कि 'आईपीएल फ्रीक' नाम के इंस्टाग्राम पेज ने इस टूर्नामेंट में फ्लॉप रहने वाले खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन बनाई जिसमें उसने मनोज तिवारी का नाम भी शामिल किया, इसे देखकर सुष्मिता बुरी तरह भड़क उठीं।

इस इंस्टा पेज पर की गई पोस्ट को देखने के बाद सुष्मिता ने लिखा,' जिसने भी यह प्रोफाइल बनाया है तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरे पति का नाम इसमें लेकर आने की। तुम जाओ पहले अपने फैक्ट सही करो।'

शतक लगाने के बावजूद टीम इंडिया से किया गया था ड्रॉप

शतक लगाने के बावजूद टीम इंडिया से किया गया था ड्रॉप

गौरतलब है कि मनोज तिवारी उन भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें वनडे क्रिकेट में शतक लगाने के बाद प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किया गया। साल 2008 में भारत के लिये डेब्यू करने वाले मनोज तिवारी ने अपना आखिरी मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ 2015 में खेला था।

इससे पहले मनोज तिवारी ने साल 2011 में चेन्नई के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई थी जिसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया।

2 साल तक रहे टीम से साइडलाइन

2 साल तक रहे टीम से साइडलाइन

अगला मैच खेलने के लिये उन्हें 8 महीने और 14 मैच का इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद वो अगस्त 2012 में श्रीलंका दौरे पर टीम का हिस्सा बनें।

आपको बता दें कि तिवारी ने तीसरे वनडे में 21 रन और पांचवें वनडे में एक अर्धशतकीय पारी खेली जिसके बाद उन्हें एक बार फिर से ड्रॉप कर दिया गया, जिसके बाद वह लगातार 2 साल तक टीम से बाहर रहे।

Story first published: Thursday, June 4, 2020, 6:28 [IST]
Other articles published on Jun 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+