सबसे बड़े खेल पुरस्कार के लिये भेजा गया विनेश फोगाट का नाम, अर्जुन अवॉर्ड की रेस में यह दिग्गज शामिल

नई दिल्ली। खेल एवं युवा मंत्रालय की ओर से देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड के लिये अलग-अलग क्षेत्रो में अपनी महत्वपूर्ण प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का नाम मांगे जाने के बाद भारतीय कुश्ती संघ ने भी उम्मीदवारों की लिस्ट जमा करा दी है। उल्लेखनीय है कि भारतीय कुश्ती संघ ने महिला पहलवान विनेश फोगाट का नाम खेल रत्न के लिये नामित किया है, जबकि विश्व चैम्पियनशिप में भारत के लिये पदक जीतने वाले राहुल अवारे, टोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने वाले दीपक पूनिया, साक्षी मलिक और अन्य दो पहलवानों का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिये भेजा है।

टोक्यो ओलंपिक मे क्वॉलिफाई करने वाली विनेश फोगाट के नाम को खेल रत्न के लिये भेजे जाने की संभावना पहले से ही थी लेकिन अर्जुन पुरस्कार के लिये भारतीय कुश्ती संघ की ओर से 5 नाम देना चौंकाने वाला था।

और पढ़ें: इरफान पठान का बड़ा खुलासा, सौरव गांगुली नहीं चाहते थे ऑस्ट्रेलिया में हो मेरा डेब्यू

इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम रियो ओलंपिक में भारत के लिये पदक जीतने वाली साक्षी मलिक का है जिनका प्रदर्शन पिछले 3 सालों में काफी निराशाजनक रहा है। इस दौरान वह कई बार अपने जूनियर खिलाड़ियों से भी हार गई। हालांकि साक्षी को पहले ही खेल रत्न दिया जा चुका है।

वहीं विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले दीपक पूनिया का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। उन्होंने जूनियर कैटेगरी के अपने शानदार प्रदर्शन को सीनियर कैटेगरी में भी जारी रखा है। जबकि राहुल अवारे ने भी नूर सुल्तान टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता था।
अर्जुन अवॉर्ड के लिये भारतीय कुश्ती संघ की ओर से भेजे जाने वाले 2 अन्य पहलवान संदीप तोमर और ग्रीको रोमन पहलवान नवीन भी शामिल है, जिनका प्रदर्शन पिछले कुछ सालों में साक्षी की ही तरह निराशाजनक रहा है।

और पढ़ें: सौरव गांगुली ने IPL 2020 को लेकर तोड़ी चुप्पी, बताया- क्या होगा भविष्य

खेल पुरस्कारों के लिये इतने सारे नामांकन के बारे में पूछे जाने पर भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने कहा,'हमने कुछ आवेदन लौटाए भी हैं। समिति सभी आवेदनों की छानबीन करेगी। हमने वही किया जो महासंघ के रूप में हम पहलवानों के लिए कर सकते हैं।'

भारतीय कुश्ती संघ ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिये दीपक पूनिया और रवि दहिया का करियर संवारने वाले कोच वीरेंद्र कुमार और राष्ट्रीय महिला टीम के कोच कुलदीप मलिक का नाम भेजा है।

और पढ़ें: विराट कोहली: एक ट्वीट पड़ता है पूरी पाकिस्तान टीम पर भारी, जानें क्या है मामला

इनके अलावा भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के कोच ओपी यादव और सुजीत मान को भी इस पुरस्कार के लिये नामित किया गया है। वहीं ध्यानचंद पुरस्कारों के लिए जय प्रकाश, अनिल कुमार, दुष्यंत शर्मा और मुकेश खत्री को नामित किया गया है।

Story first published: Wednesday, June 3, 2020, 6:17 [IST]
Other articles published on Jun 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+