'सिर्फ आलसी लड़कियां ही पैसों से होती हैं प्रभावित', भारतीय क्रिकेटर ने रिया चक्रवर्ती पर कसा तंज
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बायोपिक फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत की मौत को अब करीब 2 महीने का समय होने वाला है, हालांकि उनके परिवार समेत उनके फैन्स को अब तक इस बात का विश्वास नहीं है कि इस एक्टर की मौत खुदकुशी के कारण हुई है। उल्लेखनीय है कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूतत का शव उनके घर में पंख से लटका हुआ मिला था, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया था। हालांकि उनके फैन्स समेत परिवार ने सुशांत की आत्महत्या और इससे जुड़ी जांच को लेकर अब तक कई सवाल उठाये।
और पढ़ें: अनुज रावत ने किया खुलासा, बताया कैसे गौतम गंभीर की सलाह से बदली जिंदगी
परिवार की ओर से इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के बाद से इस केस में सीबीआई और ईडी भी जुड़ गये हैं। जहां अभी रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से यह एजेंसियां पूछताछ कर ही रही हैं वहीं इस बीच भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर उन पर तंज कसा है।
और पढ़ें: IPL 2018 में नहीं खेलने को लेकर मिशेल स्टार्क ने बीमा कंपनी से किया समझौता, 9 करोड़ का था दावा

जानें क्या बोले मनोज तिवारी
बंगाल के पूर्व कप्तान और भारतीय खिलाड़ी मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर #EDExposeRheaInSSRCase हैश टैग यूज करते हुए पैसों के लालच में पड़ने वाली सभी लड़कियों के लिये एक खास मैसेज लिखा।
उन्होंने कहा,' यह संदेश उन सभी लालची लोगों के लिए है, इसे नीचे तक पढ़ें। सिर्फ आलसी लड़कियों को ही पैसा प्रभावित करता है, वहीं जब कोई महिला कड़ी मेहनत करती है तो उसके लिये पैसे वाला आदमी मात्र एक बोनस होता है न कि आगे बढ़ने की सीढ़ी।'

सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ किया है केस
गौरतलब है सुशांत की आत्महत्या को लेकर सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया और उनके परिवार के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। इस मामले में बिहार पुलिस जांच के लिये मुंबई पहुंची थी जहां पर सही से सहयोग नहीं मिलने के चलते अब केस की जांच सीबीआई कर रही है। इस बीच ईडी भी रिया चक्रवर्ती से सुशांत सिंह के 15 करोड़ हड़पने के मामले में पूछताछ कर रही है जिसमें आये दिन नये खुलासे हो रहे हैं।

सुशांत मामले में बोलने वाले पहले क्रिकेटर
आपको बता दें कि इससे पहले भी मनोज तिवारी अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में आ चुके हैं। उन्होंने कहा था कि क्रिकेटर्स का काम सिर्फ मैदान पर खेलना नहीं होता, अगर देश में कोई बड़ा मामला होता है तो फैन्स उनकी राय जानना चाहते हैं तो ऐसे में उन सभी की जिम्मेदारी उस मामले पर भी अपनी राय देने की बनती है।
उन्होंने कहा,'कई फैंस उन्हें टैग करके हैरानी जता चुके हैं कि सुशांत के मामले में कोई क्रिकेटर नहीं बोल रहा। फैंस इस पर उनकी राय चाहते हैं। अब कोई इस मामले पर अपनी राय दें या नहीं, यह उनका खुद का फैसला होता हैं, मगर वह ऐसे नहीं हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
