IPL 2018 में नहीं खेलने को लेकर मिशेल स्टार्क ने बीमा कंपनी से किया समझौता, 9 करोड़ का था दावा
नई दिल्ली। आईपीएल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के शानदार तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने करीब 9.5 करोड़ रुपये खरीदा था, हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान वह चोटिल हो गये और इस टी20 लीग का हिस्सा नहीं बन पाये। इसके चलते मिशेल स्टार्क ने आईपीएल के खिलाड़ियों का बीमा करने वाली कंपनी पर 15 लाख 30 हजार डॉलर का क्लेम किया था, जिस पर विवाद होने के चलते दोनों के बीच विवाद ऑस्ट्रेलिया की कोर्ट में चल रहा था। इस बीच रिपोर्ट सामने आयी है कि उन्होंने बीमा कंपनी के साथ भुगतान के लिये समझौता कर लिया है।
'सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' की खबर के अनुसार, 'विक्टोरिया काउंटी अदालत में सुनवाई से सिर्फ दो दिन पहले सोमवार को मिशेल स्टार्क मे यह समझौता हुआ। समझौते की शर्तों को जारी नहीं किया गया है जिसके वित्तीय करार भी शामिल है लेकिन कुछ दिनों में इसकी जानकारी अदालत को दी जाएगी।'
और पढ़ें: अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करना चाहता है यह पाकिस्तानी खिलाड़ी
उल्लेखनीय है कि साल 2018 में आईपीएल से तुरंत पहले मिशेल स्टार्क के दायें पैर में चोट लगी थी जिसके चलते वह एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। इसके बाद मिशेल स्टार्क ने 10 मार्च 2018 को दावा किया था कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टूटती हुई पिच पर पैरों के निशान के चलते चोट लग गई थी।
स्टार्क ने बताया कि उबड़ खाबड़ सतह पर गेंदबाजी करने के कारण उनकी दायीं पिंडली में दर्द है, जिसके बाद अगले कुछ गेंदबाजी सेशन में उनकी हालत और खराब हो गई और तीसरे टेस्ट के दौरान उनके दाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया।
और पढ़ें: ENG vs PAK: जोस बटलर के समर्थन में उतरे शेन वॉर्न, कहा- हर टेस्ट में होना चाहिये शामिल
इसके चलते जब मिशेल स्टार्क टीम का हिस्सा नहीं बन पाये तो उन्होने पिछले साल अप्रैल में अपने बीमाकर्ता के खिलाफ अदालत में अपील की थी। बीमाकर्ता ने पोर्ट एलिजाबेथ में दूसरे टेस्ट में चोट के समय को गलत बताया था। मिशेल स्टार्क और बीमाकर्ता दोनों ने अदालत में अपने दावों के पक्ष में साक्ष्य मुहैया कराए थे। इसके बाद दोनों ने बुधवार को सुनवाई से पहले आपस में समझौता कर लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
