For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

5 साल के रिश्ते के बाद शादी के बंधन में बंधेंगे संजू सैमसन, ये हैं उनकी जीवन संगिनी

भारतीय क्रिकेटर संजु सैमसन अपनी क्लासमेट से शादी करने के लिए तैयार हैं।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर संजु सैमसन अपनी क्लासमेट से शादी करने के लिए तैयार हैं। बल्लेबाज और विकेटकीपर सैमसन ने सोशल मीडिया पर अपनी होने वाली पत्नी से फैंस को मिलवाते हुए बताया कि वो दिसंबर में शादी के बंधन में बंधेंगे। संजु सैमसन अपनी कॉलेज क्लासमेट चारुलता से दिसंबर में शादी करेंगे। शादी 22 दिसंबर को होगी।

केरल के 23 वर्षीय बल्लेबाज संजु सैमसन अपनी पांच साल की गर्लफ्रेंड से शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। इसका ऐलान उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर किया है। संजु सैमसन ने अपनी गर्लफ्रेंड चारुलता की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, '22 अगस्त, 2013 को रात 11:11 बजे वो वक्त था जब मैंने उसे हाय लिखा था। उस दिन से लेकर आज तक, लगभग पांच साल मैंने उसके साथ तस्वीक डालने और दुनिया को ये बताने के लिए इंतजार किया है कि मैं इस स्पेशल लड़की से प्यार करता हूं।'

ये भी पढ़ें: VIDEO: शिमला की वादियों में कुछ इस अंदाज में साक्षी संग नजर आए एमएस धोनी

संजु सैमसन ने अपनी होने वाली पत्नी के लिए आगे लिखा, 'हमने साथ में वक्त बिताया, लेकिन कभी साथ नहीं चल सके, लेकिन आज हम अपने परिवारवालों का शुक्रिया अदा करते हैं। चारू को साथ पाकर मैंने हमेशा खुशी महसूस की है।'ल चारु के पिता बी रमेश कुमार तिरुवनंतपुरम में एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने बताया कि दोनों 22 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे।

सैमसन और चारु Mar Ivanios College में साथ पढ़ते थे। जहां सैमसन अपने क्रिकेट करियर पर फोकस कर रहे हैं तो चारु अभी पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। शादी की खबर के बाद से इस कपल को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

ये भी पढ़ें: अनुष्का-विराट की इस सेल्फी ने फैंस को बनाया दीवाना

Story first published: Monday, September 10, 2018, 13:16 [IST]
Other articles published on Sep 10, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+