Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीम इंडिया के 'गब्बर' ने रोमांटिक अंदाज में किया बीवी को B'day विश

नई दिल्ली। टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज और 'गब्बर सिंह' के नाम से विख्यात शिखर धवन निजी जीवन में काफी रोमांटिक हैं। वो इन दिनों अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी को काफी मिस कर रहे हैं।

क्योंकि 2 अगस्त को आयशा का जन्मदिन था और धवन वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज खेलने के कारण इस दिन को उन के साथ सेलिब्रेट नहीं कर पाये। जाहिर है इस बात का दुख तो उन्हें होगा ही लेकिन अपनी बीवी से बेहद प्यार करने वाले धवन ने इंस्टाग्राम के जरिये अपनी पत्नी आयशा को लविंग बर्थडे विश करके उनका दिल जरूर खुश कर दिया।

धवन नेे लिखा रोमांटिक मैसेज

धवन ने लिखा...'ब्यूटीफुल वाइफ को हैप्पी बर्थडे। तुमसे मैं पूरा होता हूं। काश ये खास पल हम साथ सेलिब्रेट कर पाते।'

धवन ने अपने से दस साल बड़ी हॉफ ब्रिटीश और हॉफ इंडियन आयशा मुखर्जी से शादी की

मालूम हो कि जिंदगी को संघर्ष मानने वाले शिखर धवन के लिए प्यार काफी मायने रखता है। उन्होंने अपने से दस साल बड़ी हॉफ ब्रिटीश और हॉफ इंडियन आयशा मुखर्जी से शादी की है, जिनकी पहली शादी से दो बेटियां थी।

धवन और आयशा को एक बेटा

साल 2014 में धवन और आयशा की पहली संतान बेटे के रूप में प्राप्त हुई। इसलिए अब शिखर धवन तीन बच्चों के पिता हैं। वो अपने बेटे की तरह अपनी बेटियों पर भी जान छिड़कते हैं और समय-समय पर बेटियों संग तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+