For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

करोड़ों कमाने वाले इस भारतीय खिलाड़ी ने महज 7.5 रुपये में रचाई थी शादी, पूरी फिल्मी है लव स्टोरी

नई दिल्ली। किसी भी इंसान के लिये उसके जीवन में शादी एक ऐसा लम्हा जो उसे जीवन भर याद रहता है, इसे यादगार बनाने के लिये आदमी हर तरह के खास इंतजाम करने का प्रयास करता है। यही वजह है कि शादी को अक्सर एक खर्चीला इवेंट माना जाता है। इतना ही नहीं कई बार आपने देखा होगा कि मशहूर हस्तियां जब शादी करती हैं तो वो इसे यादगार बनाने के लिये डेस्टिनेशन वेडिंग करती है जिसका खर्चा करोड़ों में आता है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की शादी इसी का उदाहरण है जहां पर डेस्टिनेशन वेडिंग करने के बाद विराट कोहली ने दिल्ली और मुंबई में दो अलग-अलग ग्रैंड रिसेप्शन दिया।

और पढ़ें: वो खिलाड़ी जिसने 24 साल पहले भारत के खिलाफ बनाया अटूट रिकॉर्ड, फिर भी नहीं मिला टीम में मौका

हालांकि आपको यह जानकर बेहद हैरानी होगी कि इसी भारतीय कप्तान की टीम में खेलने वाले एक खिलाड़ी ने महज 7.5 रुपये में अपनी शादी रचाई। ऐसा भी नहीं है कि इस खिलाड़ी ने यह काम आर्थिक समस्या के कारण किया है बल्कि करोड़ों कमाने के बावजूद समाज में सादगी का संदेश देने के लिये इस खिलाड़ी ने महज 7.5 रुपये में शादी रचाई।

और पढ़ें: शोएब अख्तर का बड़ा खुलासा, बताया- इंग्लैंड दौरे पर रात 12 बजे होती थी परेशानी

महज 7.5 रुपये में रचाई शादी

महज 7.5 रुपये में रचाई शादी

हम जिस खिलाड़ी बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज वरुण एरॉन हैं। झारखंड के रहने वाले इस तेज गेंदबाज ने साल 2016 में अपने बचपन की दोस्त रागिनी सिंह से शादी की। हैरानी वाली बात यह रही की करोड़ों कमाने वाले इस खिलाड़ी ने अपनी शादी में महज 7.5 रुपये खर्च किये और रागिनी सिंह को अपना जीवन साथी बनाया।

जहां आज के समय में कोई भी मशहूर हस्ती अपनी शादी पर करोड़ों खर्च करने से पीछे नहीं हटती वहीं वरुण आरोन ने कोर्ट मैरिज की थी जिस पर केवल 7.5 रुपये का ही खर्च आया। वरुण एरॉन ने कोर्ट में आवेदन करने के लिए ढाई रुपये और इसके बाद कोर्ट मैरिज की फीस के रूप में 5 रुपये अदा किये और इस तरह से उन्होंने केवल 7.5 रुपये के खर्च में शादी कर ली।

एकदम फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी

एकदम फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी

उल्लेखनीय है कि वरुण एरॉन की रागिनी से मुलाकात महज 9 साल की उम्र में हुई थी। झारखंड के रहने वाले वरुण उस समय अपनी नानी के घर जमशेदपुर आये हुए थे जहां पर रागिनी पढ़ने आया करती थी। धीरे-धीरे जब दोनों की मुलाकात बढ़ गई तो दोनों के बीच आकर्षण भी बढ़ गया। 12वीं क्लास में दोनों के बीच की यह मुलाकातें कब प्यार में बदली पता ही नहीं चला। इसके बाद रागिनी अपनी आगे की पढ़ाई करने के लिये मुंबई चली गई और वरुण भी क्रिकेट खेलने में व्यस्त हो गये हालांकि इन सबके बीच जब दोनों को समय मिलता तो वो एक-दूसरे से जरूर मिलते थे।

क्रिस्चियन परिवार से होने के चलते रागिनी का परिवार पहले शादी के लिये राजी नहीं था यही कारण है कि वरुण एरॉन ने पहले कोर्ट मैरिज की और बाद में रीति रिवाज के साथ शादी की।

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलते हैं वरुण एरॉन

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलते हैं वरुण एरॉन

कोर्ट मैरिज के दौरान वरुण एरॉन के परिजन और उनके दोस्त भी बतौर गवाह मौजूद थे जहां पर दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और शादी की रस्म को पूरा किया। इसके बाद जब रागिनी के भी परिवार वालों ने शादी को मान्यता दे दी तो वरुण एरॉन के क्रिश्चिन रीति रिवाजों से शादी रचाई जिसमें तेजस्वी यादव, मुरली विजय जैसे कई बड़े लोग पहुंचे थे।

पिछले काफी समय से बाहर चल रहे टीम इंडिया के तेज गेंदबाज वरुण एरॉन ने हाल ही में दावा किया था कि वह बहुत जल्द ही भारतीय टीम में वापसी करेंगे और अपने प्रदर्शन से जगह पक्की करेंगे। वरुण एरॉन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिये खेलते हैं जिन्हें राजस्थान की टीम ने 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Story first published: Thursday, July 2, 2020, 14:11 [IST]
Other articles published on Jul 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+