For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारतीय डाॅक्टर ने किया था इलाज, बदले में रिजवान ने दिया ये गिफ्ट

कराची : पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल ऐसी स्थिति में खेला, जब वह पूरी तरह से ठीक नहीं थे। मुकाबले से पहले रिजवान ने फेफड़ों में संक्रमण के कारण दो रातें अस्पताल में बिताई थीं। फिर भी रिजवान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए 52 गेंदों में 67 रन बनाए, हालांकि टीम मैच हार गई। रिजवान का इलाज एक भारतीय डाॅक्टर ने किया था, जिसका नाम साहिर सैनालबदीन था। साहिर ने अब बयान देकर बताया कि कैसे रिजवान ने रिकवरी की।

यह भी पढ़ें- शाहीद अफरीदी बोले- यह टीम अगले साल टी20 विश्व कप जीत सकती है

रिजवान की जल्दी रिकवरी से हैरान साहिर

रिजवान की जल्दी रिकवरी से हैरान साहिर

साहिर सैनालबदीन नाम का डॉक्टर भी रिजवान की आश्चर्यजनक रिकवरी से हैरान था। खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार साहिर ने कहा, "रिजवान ने मुझसे कहा कि मुझे खेलना है, टीम के साथ रहना है।'' रिजवान 9 नवंबर की देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह सीने में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे और उन्हें सांस लेने में भी काफी तकलीफ थी। साहिर ने कहा, "रिजवान की महत्वपूर्ण नॉकआउट मैच में अपने देश के लिए खेलने की तीव्र इच्छा थी। वह आत्मविश्वासी था। वो जिस गति से ठीक हुआ उससे मैं चकित हूं।''

डाॅक्टर ने आगे कहा, "रिजवान को गंभीर संक्रमण था। सेमीफाइनल से पहले रिकवरी और फिटनेस हासिल करना मुश्किल लग रहा था। किसी को भी ठीक होने में आमतौर पर 5-7 दिन लगते हैं। रिजवान दृढ़, साहसी और आत्मविश्वासी थे। एक खिलाड़ी के रूप में उनकी शारीरिक फिटनेस और सहनशक्ति का स्तर उनके ठीक होने में महत्वपूर्ण था। वह 35 घंटे से आईसीयू में थे।"

पूरी तरह स्वस्थ होने की कोई उम्मीद नहीं थी

पूरी तरह स्वस्थ होने की कोई उम्मीद नहीं थी

रिजवान की बीमारी की गंभीरता को देखते हुए, डॉक्टरों को उनके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के लिए समय पर पूरी तरह स्वस्थ होने की कोई उम्मीद नहीं थी। डॉक्टर के अनुसार, यह रिजवान की शारीरिक फिटनेस और सहनशक्ति का स्तर था जिसने उन्हें समय पर पूरी तरह से ठीक होने में मदद की। रिजवान के साथ ही शोएब मलिक के फ्लू से पीड़ित होने की खबरें पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल की पूर्व शाम पर सामने आई थीं। दोनों बुधवार को ट्रेनिंग सेशन से भी चूक गए थे। बाद में पता चला कि रिजवान को दुबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था।

बदले में बल्लेबाज ने दिया ये गिफ्ट

बदले में बल्लेबाज ने दिया ये गिफ्ट

रिजवान ने डाॅक्टर को बदले में एक खास गिफ्ट दिया। दरअसल रिजवान ने इस डॉक्टर को एक साइन की हुई अपने नाम की पाकिस्तानी जर्सी दी। इसके लिए रिजवान की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। बता दें कि साहिर सैनालाबादीन मेडोर अस्पताल में पल्मोनोलॉजिस्ट हैं। साहिर ने रिजवान के आईसीयू में इलाज में अहम भूमिका निभाई थी। बता दें कि पाकिस्तान ने सुपर 12 में पांचों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन यहां उन्हें कंगारू टीम से 5 विकेट से हार मिल गई।

Story first published: Saturday, November 13, 2021, 14:46 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+