For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नागरिकता संशोधन अधिनियम के पक्ष में रवि शास्त्री, कहा- भारतीयों के लिये छिपे हैं कई फायदे

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर देश भर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इस कानून को लेकर अपना पक्ष रखा है। भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का समर्थन करते हुए भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वह इस कानून को लेकर संयम बरतें और फिर इस पर विचार करें।

एक निजी टीवी चैनल को दिये गये इंटरव्यू में रवि शास्त्री ने कहा, 'मैंने इसे गहराई से नहीं पढ़ा है, लेकिन वही कह रहा हूं जो मुझे लगता है। भारतीयों को संयम के साथ सोचना चाहिए, सीएए के लागू होने से हर किसी को महज फायदा है।'

और पढ़ें: पुणे T20: श्रीलंका को हराते ही पाकिस्तान के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी करेगी विराट सेना, देखें आंकड़े

शास्त्री ने कहा कि देश में काफी समय से पलायन का दर्द झेलकर रहने वाले लोगों के लिये अब बदलाव करने का वक्त है और इसे लागू करने की बारी है।

शास्त्री ने कहा,'मैं भारत के लिए 18 साल की उम्र से खेल रहा हूं। मैंने टीम में अलग-अलग जाति, अलग धर्म के लोगों के साथ क्रिकेट खेला है। लेकिन वह हम कभी भी किसी धर्म के लिये नहीं बल्कि एक भारतीय के तौर पर खेलें। मैं किसी एक धर्म की बात नहीं कर रहा हूं। एक भारतीय होने के नाते मुझे जैसा महसूस हो रहा है , मैं उसकी बात कर रहा हूं। इस कानून से बहुत फायदे होने वाले हैं, अब इसे लागू करने की बारी है'

रवि शास्त्री ने कहा कि अगर इस नियम में कुछ बदलाव करने की जरूरत होगी तो सरकार जरूर करेगी, भरोसा रखें और संयम के साथ इस कानून पर विचार करें।

और पढ़ें: INDvAUS: एरॉन फिंच ने बताया भारत दौरे पर क्यों लगता है डर, सीरीज जीतने के लिये ला रहे सीक्रेट वेपन

इंटरव्यू के दौरान जब रवि शास्त्री से पूछा गया कि विरोध करने वाले लोगों को यह डर सता रहा हे कि अगर यह कानून लागू हो जाता है तो जिन लोगों के पास डॉक्यूमेंटस नहीं होंने उन्हें गैर-भारतीय बना दिया जाएगा। इस पर रवि शास्त्री ने जवाब देते हुए कहा कि एक भारतीय के तौर पर सोचिए, सरकार ने इस बारे में जरूर सोचा होगा।

उल्लेखनीय है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री ने पहले भी मौजूदा सरकार के कार्यक्रमों का समर्थन किया है और उसमें लोगों के शामिल होने की अपील की है। रवि शास्त्री ने पिछले साल सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया था, जिसमें वह लोगों को पीएन मोदी की ओर से चलाए गए 'फिट इंडिया मूवमेंट' और 'स्वच्छ भारत अभियान' में शामिल होने की बात कर रहे थे।

और पढ़ें: 2nd Test, SA vs ENG: जब बटलर ने कर दी फिलेंडर पर गालियों की बरसात, VIDEO देख क्रिकेट जगत हैरान

आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर पिछले एक महीने से लगातार देश भर में हंगामा जारी है, जिसमें हिंसक प्रदर्शन करने वाले कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।

Story first published: Thursday, January 9, 2020, 19:07 [IST]
Other articles published on Jan 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+