For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नींद में ही चल बसा भारतीय क्रिकेट का पूर्व दिग्गज खिलाड़ी, दुनिया को कहा अलविदा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट इतिहास के शुरुआती दौर में टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले दिग्गज क्रिकेटर और हरफनमौला खिलाड़ी सदाशिव रावजी पाटिल के निधन से क्रिकेट जगत में शोक छाया हुआ है। मुंबई के कोल्हापुर में रहने वाले इस खिलाड़ी का मंगलवार को उनके घर पर ही निधन हो गया। सदाशिव पाटिल की उम्र 86 साल थी और जब वो रात को सो रहे थे तो उसी दौरान उनकी मौत हो गई और सुबह उनकी नींद ही नहीं खुली।

वहीं इस दिग्गज खिलाड़ी के निधन पर कोल्हापुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी रमेश कदम ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कोल्हापुर की रुईकर कॉलोनी में उनके घर पर निधन की पुष्टि की।

और पढ़ें: पठानकोट हमले में शामिल गुनहगारों की गिरफ्तारी पर बोले सुरेश रैना, पंजाब पुलिस पर दिया बड़ा बयान

उल्लेखनीय है कि भारत के लिये सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेलने वाले सदाशिव पाटिल बतौर तेज गेंदबाज ऑलराउंटर टीम में शामिल हुए थे, हालांकि उस मैच में अपनी गेंदबाजी का कमाल नहीं दिखा पाये थे जिसके बाद उन्हें मौका ही नहीं मिला।

उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 1955 में भारत के लिये डेब्यू किया था और इस मैच में उन्होंने 51 रन देकर 2 विकेट हासिल किये थे और मजे की बात यह रही कि उन्होंने दोनों ही पारी में एक ही बल्लेबाज को आउट किया।
सदाशिव ने इस मैच की दोनों पारियों में न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी जॉन रेड को अपना शिकार बनाया, जो कि पहली पारी में 39 रन पर LBW हुए थे तो वहीं दूसरी पारी में 4 रन पर कैच आउट हो गये।

और पढ़ें: IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स में 2 साल से सिर्फ पानी पिला रहा है यह बल्लेबाज, लगाता है गगनचुंबी छक्के

गौरतलब है कि घरेलू क्रिकेट में सदाशिव का प्रदर्शन काफी शानदार था। उन्होंने 1952-1964 के बीच महाराष्ट्र के लिये घरेलू स्तर पर क्रिकेट खेला और 36 फर्स्ट क्लास मैचों में 3 अर्शतक लगाते हुए कुल 866 रन बनाये और इस दौरान 83 विकेट भी हासिल किये।

आपको बता दें कि इस दौरान सदाशिव ने 3 बार 5 विकेट हासिल करने का कारनामा किया।

Story first published: Wednesday, September 16, 2020, 17:28 [IST]
Other articles published on Sep 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+