
पुलिस कार्रवाई पर जानें क्या बोले सुरेश रैना
पंजाब सरकार की ओर से किये गये इस ऐलान के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी प्रतिक्रया देते हुए पंजाब पुलिस पर बड़ा बयान दिया है।
सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर अपने ट्विटर अकाउंट का इस्तेमाल करते हुए लिखा,' पंजाब में आज सुबह मेरी मुलाकात केस की छानबीन कर रहे पुलिस वालों से हुई जिन्होंने मेरे रिश्तेदारों पर हुए हमले के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मैं दिल से इन लोगों की कोशिश की तारीफ करता हूं। हालांकि इससे हम जिन्हें खो चुके हैं वह वापस तो नहीं आ सकते लेकिन बहुत सारे लोगों को आगे होने वाले जुर्म और उसके प्रभाव से बचाया जा सकता है।'

11 लोग अभी भी हैं फरार
गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को इस केस के सुलझने की घोषणा करते हुए साफ किया था कि यह घटना एक अंतर-राज्यीय गैंग की ओर से की गई है, जिसमें करीब 14 लोग शामिल थे। इस गैंग के 11 लोग अभी भी फरार हैं, लेकिन 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। जल्द ही इस घटना से जुड़े अन्य आरोपियों को भी पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

पठानकोट हमले में फूफा और कजिन की गई जान
आपको बता दें कि सुरेश रैना के रिश्तेदारों पर यह हमला 20 अगस्त की रात को हुआ था जिसमें उनके फूफा और कजिन भाई की जान चली गई जबकि उनकी बुआ की हालत काफी खराब थी। इस घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद सुरेश रैना काफी विचलित हो गये थे और जल्दबाजी में आईपीएल छोड़ भारत आ गये थे। भारत आने के बाद रैना ने ट्विटर पर सभी अटकलों को खारिज करते हुए अपने रिश्तेदारों पर हुए हमले को लेकर दुख जताया था और पंजाब सरकार से मदद करने की गुहार लगाई थी।


Click it and Unblock the Notifications
