For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कभी कोहली को जिताया था अंडर-19 विश्व कप, अब वर्ल्ड चैम्पियन बनाना चाहता है यह गेंदबाज

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लिये महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के बाद का समय किसी गोल्डन पीरियड से कम नहीं रहा है जहां पर भारतीय टीम ने आईसीसी के सभी खिताब जीतने का काम किया तो वहीं पर धोनी की ओर से बनाई गई इस लेगेसी को विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में नये स्तर पर पहुंचाने का काम किया। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और घरेलू सीरीज से लेकर विदेशी सरजमीं पर भारतीय टीम को जीत दिलाने का काम किया है।

हालांकि इस दौरान न सिर्फ फैन्स के लिये बल्कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिये सिर्फ एक ही बात परेशान करने वाली रही है कि उनकी कप्तानी में भारत कोई भी आईसीसी का खिताब नहीं जीत सका है। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम अब तक कई बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मैच तक पहुंची है लेकिन खिताब नहीं जीत सकी है।

और पढ़ें: WTC फाइनल में भारत के लिये फायदेमंद है यह रिकॉर्ड, फैन्स के लिये राहत की सांस

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2008 में अंडर 19 विश्व कप जीता था। इस विश्व कप के दौरान टीम के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने शानदार प्रदर्शन किया था और अब वह चाहते हैं कि एक बार फिर से विराट कोहली को आने वाले 3 विश्व कप के दौरान खिताबी चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभायें और वर्ल्ड चैम्पियन बनायें।

सिद्धार्थ कौल ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए कहा, 'मैं भारतीय टीम में अब तक के अपने प्रदर्शन से खुश हूं लेकिन मैं चाहता हूं कि आने वाले सालों में मैं भारत को विश्व कप जिता सकूं। अगर मैं आने वाले समय में टिका रहा और अपने गेम को बेहतर करता रहा तो यकीनन भारत को विश्व कप जिताना चाहूंगा। मेरा सपना है कि जिस तरह से मैंने अंडर-19 विश्व कप जीतने में अहम रोल अदा किया था वैसे ही वनडे विश्व कप जिताने में भी मदद करना चाहता हूं। कोहली की कप्तानी के तौर पर मुझे लगता है कि मैं उनका लकी चार्म साबित हो सकता हूं।'

और पढ़ें: श्रीवत्स गोस्वामी ने BCCI को लताड़ा, कहा- सालों से कर रही यह नाइंसाफी

सिद्धार्थ ने आगे कहा कि मैं इसी तरह से अपने अच्छे प्रदर्शन को आगे भी जारी रखना चाहूंगा, भगवान की कृपा रही तो मैं विश्व कप की टीम का हिस्सा बन सकूंगा।

उन्होंने कहा,' मैं अपनी गेंदबाजी में कुछ बदलना नहीं चाहता क्योंकि इससे कुछ मिलने की बजाय आप अपनी काबिलियत खो देंगे। इससे बेहतर है कि मौजूदा स्किल्स पर काम करूं और उसमें सुधार करूं।'

आपको बता दें कि भारतीय टीम इस समय विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलने पहुंची है जहां पर कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया अपने खिताब के सूखे को मिटा सकती है।

Story first published: Friday, May 28, 2021, 19:39 [IST]
Other articles published on May 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+