For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 : न्यूजीलैंड के खिलाफ हुआ भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को किया बाहर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड की टीम भारत आ रही है। यह दौरा 17 नवंबर को टी20आई सीरीज के साथ शुरू होगा, जबकि टेस्ट मैच 25 नवंबर से खेले जाने हैं। भारत सुपर 12 के दौर में ही T20 विश्व कप से बाहर हो गया था और इसी के साथ विराट कोहली ने भी छोटे फाॅर्मेट की कप्तानी छोड़ दी। अब चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को T20I सीरीज के लिए भारत का कप्तान नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें- नजरिया : इस टूर्नामेंट को भूल जाइए, बताैर कप्तान तो कई दिग्गजों को पछाड़ते हैं कोहली

इन खिलाड़ियों को रखा बाहर

इन खिलाड़ियों को रखा बाहर

बहुत सारे खिलाड़ी जो विश्व कप टीम का हिस्सा थे, उन्हें छह महीने से अधिक समय बिताने के बाद टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। विराट कोहली, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को कीवी टीम के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से बाहर किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि जो खिलाड़ी विश्व कप के लिए रिजर्व में थे, उनमें श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और अक्षर पटेल को इस बार मुख्य टीम में शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों के लिए सिर्फ 11 महीने दूर अगले टी20 विश्व कप के साथ अपनी दावेदारी पेश करने का भी मौका है। युजवेंद्र चहल ने भी विश्व कप से बाहर होने के बाद वापसी की।

ऐसी है पूरी टीम

ऐसी है पूरी टीम

भारत की टी20 टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, अक्षर पटेल, अवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज

टी20 मैचों का शेड्यूल-

बुधवार 17 नवंबर- 2021 पहला टी20 मैच, जयपुर

शुक्रवार 19 नवंबर- 2021 दूसरा टी20 मैच, रांची

रविवार 21 नवंबर- 2021 तीसरा टी20 मैच, कोलकाता

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत 'ए' टीम की घोषणा

भारत 'ए' टीम भी चुनी गई

भारत 'ए' टीम भी चुनी गई

इसके अलावा चयन समिति ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारत 'ए' टीम भी चुनी, जो 23 नवंबर, 2021 से ब्लूमफोन्टेन में शुरू होगी। टीम दौरे के दौरान तीन चार दिवसीय मैच खेलेगी। सीरीज में दोनों टीमें तीन टेस्ट, तीन एकदिवसीय और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगी।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत 'ए' टीम: प्रियांक पांचाल (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, बाबा अपराजित, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), के गौतम, राहुल चाहर, सौरभ कुमार, नवदीप सैनी , उमरान मलिक, ईशान पोरेल, अर्जन नागवासवाला

भारत ए बनाम साउथ अफ्रीका टीम का शेड्यूल:

23 से 26 नवंबर 2021- पहला चार दिवसीय मैच, ब्लोमफोन्टेन

29 नवंबर से 2 दिसंबर 2021- दूसरा चार दिवसीय मैच, ब्लोमफोन्टेन

6 से 9 दिसंबर 2021- तीसरा चार दिवसीय मैच, ब्लोमफोन्टेन

Story first published: Tuesday, November 9, 2021, 20:30 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+