For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिनेश कार्तिक ने किया खुलासा, बताया- किस खिलाड़ी के चलते घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलते हैं टेस्ट मैच

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने जबसे कॉमेंट्री के क्षेत्र में कदम रखा है तबसे दुनिया भर के फैन्स की नजरें उन पर रहती हैं। भारतीय टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच के साथ कॉमेंट्री का आगाज करते हुए लोगों को एंटरटेन करना शुरू किया और बहुत जल्द ही अपने मजाकिया अंदाज से लोगों को अपनी कमेंट्री का फैन बना लिया। जहां फैन्स ने दिनेश कार्तिक को बतौर कॉमेंटेटर स्वीकार कर लिया है तो वहीं पर 36 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी का प्लान अभी कुछ और दिनों तक देश के लिये खेलने का है।

दिनेश कार्तिक ने कई मौकों पर साफ किया है कि वह भारत की टी20 विश्व कप की टीम में वापसी करना चाहते हैं, हालांकि इस खिलाड़ी ने लंबे समय से क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में नहीं खेला है। इसके पीछे का कारण जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने जो जवाब दिया उसने सभी को हैरान कर दिया है।

और पढ़ें: IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, तोड़ा कपिल-पठान का बड़ा रिकॉर्ड

आकाश चोपड़ा के साथ हाल ही में हुई बातचीत के दौरान दिनेश कार्तिक ने टेस्ट क्रिकेट न खेलने के पीछे के कारण का खुलासा करते हुए बताया कि वो घरेलू स्तर पर तमिलनाडु के लिये भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट क्यों नहीं खेलते हैं।

आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,'मैं तमिलनाडु के लिये रेड बॉल क्रिकेट इस वजह से नहीं खेलता हूं क्योंकि अगर मैंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला तो युवा विकेटकीपर बल्लेबाज एन जगदीशन के लिये मौकों में कमी आ जायेगी। इसके अलावा रेड बॉल क्रिकेट में मुझे मेरा भविष्य नजर नहीं आता है, जबकि जगदीशन के पास इस प्रारूप में कर दिखाने के लिये काफी कुछ मौजूद है।'

और पढ़ें: पिछले 7 सालों से क्यों भारतीय टीम से जुड़े हुए हैं रवि शास्त्री, पूर्व सीएसी सदस्य का खुलासा

गौरतलब है कि दिनेश कार्तिक ने भारत के लिये नवंबर 2004 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह अपने शुरुआती दिनों में कुछ खास नहीं कर सके ते लेकिन भारतीय टीम में महेंद्र सिंह धोनी के आ जाने के बाद उनका वापसी कर पाना और भी मुश्किल हो गया। इस दौरान तमिलनाडु के इस बल्लेबाज को सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर भी मौके दिये गये लेकिन वो भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने में नाकाम रहे।

टेस्ट क्रिकेट में धोनी के संन्यास लेने के बाद दिनेश कार्तिक को अपनी जगह पक्की करने का मौका दिया गया और 2018 के इंग्लैंड दौरे पर उन्हें टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर चुना गया। हालांकि जब वो शर्मनाक तरीके से पहले दो टेस्ट मैच में फ्लॉप हुए तो उन्हें ड्रॉप कर टीम में ऋषभ पंत को मौका दिया गया। यह दौरा दिनेश कार्तिक के लिये टेस्ट क्रिकेट में आखिरी दौरा साबित है।

हालांकि इसके बावजूद दिनेश कार्तिक सफेद बॉल प्रारूप में भारत के लिये वापसी करने पर टिके हुए हैं। उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई की मेजबानी में यूएई में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप का आयोजन होने में कुछ महीनों का ही समय बाकी रह गया है, ऐसे में अगर दिनेश कार्तिक को भारतीय टीम में वापसी करनी है तो इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के बचे हुए मैचों में शानदार प्रदर्शन करना होगा और तभी उनकी वापसी हो सकती है।

आपको बता दें कि दिनेश कार्तिक ने तमिलनाडु के लिये फरवरी 2020 से रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेला है, इस बारे में बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा कि अगर वो राज्य की प्रथम श्रेणी टीम से खेलेंगे तो युवा विकेटकीपर बल्लेबाज एन जगदीशन के मौकों पर असर पड़ेगा और उनका टेस्ट क्रिकेट में करियर समाप्त हो चुका है।

Story first published: Sunday, August 8, 2021, 20:01 [IST]
Other articles published on Aug 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+