Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BBL में न्यूजीलैंड की अलग टीम शामिल करना चाहते हैं ब्रैंडन मैकलम, जानें क्यों

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकलम का मानना है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से घरेलू क्रिकेट में आयोजित होने वाले सबसे बड़े टूर्नामेंट बिग बैश लीग में कीवी खिलाड़ियों को भी शामिल किया जाना चाहिये। मैकलम का मानना है कि ऐसा करने से इस टी20 लीग में दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ेगी। उल्लेखनीय है कि दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों कई देश लॉकडाउन पर हैं, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में यात्रा संबंधी पाबंदियां लगी हुई है।

ऐसे में कीवी टीम के पूर्व कप्तान को लगता है कि अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बीबीएल में कीवी खिलाड़ियों को शामिल करता है तो पिछले 2 साल में जो दर्शकों की संख्या में कमी आई है, उसे वापस हासिल किया जा सकता है। फिर चाहे वो मैदान पर हो या फिर टीवी पर।

और पढ़ें: 1985 विश्व चैंपियनशिप: शास्त्री ने मियांदाद को किया ट्रोल, कहा- ऑडी जीतने के करीब भी नहीं थे

'एसईएन रेडियो' से बात करते हुए मैकलम ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो पिछले कुछ समय में बिग बैश की लोकप्रियता में काफी कमी आई है और फैन्स की नजरों में इसे फिर से दिलचस्प बनाने के लिये बीबीएल में न्यूजीलैंड की एक टीम को लाने का यह बढ़िया मौका है। आप न्यूजीलैंड खिलाड़ियों को स्थानीय खिलाड़ियों के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी इन यात्रा संबंधित पांबदियों के कारण इसमें भाग नहीं ले पाएंगे।'

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में कमी आई है तो सरकारी स्तर पर दोनों देशों के बीच यात्रा की अनुमति देने की बात चल रही है। पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने न्यूजीलैंड के 36 रग्बी खिलाड़ियों और स्टाफ को देश में प्रवेश के प्रतिबंध में छूट दी थी।

और पढ़ें: जब पार्थिव पटेल को मैथ्यू हेडेन ने दी थी घूंसा मारने की धमकी, जानें क्या थी कहानी

आपको बता दें कि इस महामारी के चलते दुनिया भर में खेल से जुड़ी सारी गतिविधियां बंद चल रही हैं जिसमें कई दौरे और टूर्नामेंट को या तो रद्द कर दिया गया या फिर टाल दिया गया। इतना ही नहीं इस महामारी के चलते 18 अक्टूबर को शुरू होने वाले टी20 विश्व कप पर भी अनिश्चितता के बादल छाए हुए हैं।

Story first published: Thursday, May 7, 2020, 14:10 [IST]
Other articles published on May 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+