For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvSL:क्या पुणे में पहली गेंद पर विकेट ले हैट्रिक पूरी करेंगे शार्दुल, आखिरी 2 गेंद पर हुए थे 2 आउट

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में हुए मैच में शार्दुल ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय टीम के लिये 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए शार्दुल ठाकुर ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और लगातार उनके बल्लेबाजी स्किल्स को चेक करते रहे। वही अपनी सटीक लाइन लेंथ को बरकरार रखने में कामयाब रहे जिसका फायदा उन्हें स्पैल के आखिरी और पारी के 19वें ओवर में मिला। शार्दुल ने इस ओवर में तीन विकेट हासिल किये।

और पढ़ें: गौतम गंभीर की नजर में फ्लॉप हुए शिखर धवन, केएल राहुल को बताया रोहित शर्मा का बेहतर जोड़ीदार

शार्दुल ठाकुर ने श्रीलंका के इशुरु उडाना और लसिथ मलिंगा को 19वें ओवर की आखिरी 2 गेंद पर आउट कर पवेलियन भेजा। यहां पर वो हैट्रिक चांस पर थे जब उनके कोटे के ओवर खत्म हो गये। ऐसे में फैन्स के मन में यह सवाल हो सकता है कि अगर पुणे में होने वाले आखिरी टी20 मैच में शार्दुल को पहली गेंद पर विकेट मिल जाती है तो क्या वो हैट्रिक मानी जायेगी।

और पढ़ें: चहल टीवी पर उठा मजेदार सवाल, कौन है भारतीय टीम का 'यॉर्कर क्वीन', नवदीप सैनी ने दिया जवाब

क्या पुणे में पहली गेंद पर विकेट लेते ही बनेगी शार्दुल की हैट्रिक

क्या पुणे में पहली गेंद पर विकेट लेते ही बनेगी शार्दुल की हैट्रिक

इसका जवाब है नहीं, अगर शार्दुल ठाकुर पुणे में पहली गेंद पर विकेट हासिल कर लेते हैं तो यह उनकी हैट्रिक नहीं मानी जायेगी। इसे हैट्रिक न मानने के पीछे का कारण है क्योंकि यह विकेट 2 अलग मैच ली जायेंगी इसलिये इन्हें साथ नहीं गिना जा सकता, वहीं अगर शार्दुल ने यही काम टेस्ट मैच की पहली इनिंग में किया होता और दूसरी पारी की पहली गेंद पर विकेट हासिल कर लेते तो यह हैट्रिक मानी जाती।

शार्दुल ठाकुर ने बताया अच्छी गेंदबाजी का राज, यह बॉल रही फैवरिट

शार्दुल ठाकुर ने बताया अच्छी गेंदबाजी का राज, यह बॉल रही फैवरिट

मैच के बाद अपनी गेंदबाजी को लेकर शार्दुल ने कहा,' पिच बल्लेबाजी के लिये काफी अच्छी थी, उन्होंने काफी शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद को दिशा दे पाने में नाकाम रहे। अगर आप एक ही लेंथ पर गेंदबाजी करते रहेंगे तो वो बल्ला घुमाते हुए आप तक पहुंच जायेंगे और बड़ा शॉट खेल देंगे। इसलिये मैंने अपने लेंथ में लगातार परिवर्तन किया जिसकी वजह से मुझे कामयाबी मिली।'

उन्होंने कहा,' मैंने कुछ अच्छी गेंदे फेंकी लेकिन जब भी मैं यॉर्कर और शॉट बॉल में से किसे फेंकना है का निर्णय नहीं ले पाता था तो उस नकल बॉल मेरे लिये सबसे बढ़िया विकल्प था। इस प्रारुप की मांग है 1-2 ओवर का स्पैल करना, इसके लिये आपको तैयार रहना होगा।'

टेस्ट, वनडे से कठिन प्रारुप होता है टी20 मैच

टेस्ट, वनडे से कठिन प्रारुप होता है टी20 मैच

मैच के बाद ठाकुर ने कहा कि टी20 एक ऐसा प्रारूप है जिसमें लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। लेकिन इस प्रारूप में आप जितना खेलते हैं उतना सीखते हैं। वहीं अगर फर्स्ट क्लास मैच और टेस्ट क्रिकेट प्रारूप में आपके पास सोचने का समय होता है लेकिन टी20 में सोचने का वक्त नहीं मिलता।

इंदौर में शार्दुल ठाकुर के अलावा नवदीप सैनी ने भी दूसरे छोर से अच्छी गेंदबाजी की और श्रीलंका को महज 142 रन के अंदर समेटने में मदद की। केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के सामने यह लक्ष्य कभी भी पहुंच से दूर नहीं दिखाई दिया। नतीजन भारत ने इसे 17.3 ओवर्स में हासिल कर लिया।

Story first published: Thursday, January 9, 2020, 14:02 [IST]
Other articles published on Jan 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+