For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvAUS: कोहली का नया कमाल, तोड़ा विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड, अब पोटिंग की बारी

India Vs Australia 2nd ODI: Virat Kohli breaks Viv Richards captaincy record | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। विराट कोहली बल्लेबाजी में एक के बाद एक कई रिकॉर्ड चकनाचूर करते जा रहे हैं। यहीं नहीं, ऐसा भी माना जाता है अगर कोहली अपनी फॉर्म और फिटनेस को ऐसे ही लंबे समय तक बरकरार रख पाए तो वे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के भी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके होंगे। बतौर बल्लेबाज कोहली की क्षमताओं पर किसी को शक नहीं था लेकिन एक कप्तान के तौर पर भी अब कोहली रिकॉर्ड बनाते और तोड़ते नजर आ रहे हैं।

महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड ध्वस्त-

महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड ध्वस्त-

जी हां, मौजूदा समय के सबसे अच्छे बल्लेबाज माने जाने वाले कोहली ने कप्तानी में एक ऐसा ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है और यह रिकॉर्ड भी किसी और का नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के सर्वकालिक महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स का है। भारत ने कोहली की कप्तानी में हैदराबाद वनडे मैच जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त भी बना ली और कोहली के लिए यह बतौर कप्तान 64 ODI में 48वीं जीत थी।

पोटिंग और लॉयड का रिकॉर्ड भी खतरे में-

पोटिंग और लॉयड का रिकॉर्ड भी खतरे में-

जबकि विव रिचर्ड्स ने बतौर कप्तान केवल 47 मैच ही अपनी टीम को जिताए थे। इस तरह से कोहली अब रिचर्ड्स से आगे हो चुके हैं। इस फेहरिस्त में कोहली से आगे अब केवल दो कप्तान और हैं। उनमें से एक ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोटिंग (51 जीत) और वेस्टइंडीज के कप्तान क्लाइव लायड (50 जीत) हैं। अभी भारत को कंगारूओं के साथ इस सीरीज में चार वनडे मैच और खेलने हैं। अगर कोहली यहां से टीम को 3 मैच और जिताने में कामयाब होते हैं तो वे ना केवल लॉयड का रिकॉर्ड तोड़ देंगे बल्कि कंगारू कप्तान रिकी पोटिंग के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर लेंगे।

पाक को क्रिकेट से अलग-थलग करने की BCCI की मुहिम को आईसीसी ने दिया झटका

जीती 'कप्तान कोहली' की टीम-

जीती 'कप्तान कोहली' की टीम-

बता दें भारत ने पहला वनडे मैच 6 विकेट से जीता था। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 236 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारत ने 4 विकेट खोकर ही यह टारगेट हासिल कर लिया था। हालांकि एक समय भारत 99 रनों पर अपने टॉप चार विकेटों को गंवाकर मुश्किल में फंसता हुए दिख रहा था, लेकिन बाद में जाधव-धोनी के बीच हुई अटूट 141 रनों की साझेदारी ने स्थिति को संभाल लिया। अब दोनों टीमों के बीच अगला मैच 5 मार्च को खेला जाएगा।

Story first published: Sunday, March 3, 2019, 19:04 [IST]
Other articles published on Mar 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+