For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'हर कुत्ते का दिन आता है, न्यूजीलैंड से भारत को मिली हार पर बोले डेविड रिचर्डसन

नई दिल्ली। भारतीय टीम जिस तरह से न्यूजीलैंड के खिलाफ हेमिल्टन वनडे मैच में हारी है उससे क्रिकेट जगह में कुछ हलचल मची है। इस हलचल का कारण टीम इंडिया से ऐसी बल्लेबाजी का अपेक्षा ना करना है। खासकर भारतीय टीम जिस तरह से खेल रही है उसको देखते हुए कोई भी उम्मीद नहीं लगा सकता है कि किसी खास दिन इस चैंपियन सरीखी टीम का ऐसा हाल भी हो सकता है। बता दें कि भारत ने न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती तीनों मैच लगभग एकतरफा अंदाज में जीतकर टीम को 10 साल बाद कीवी लैंड में वनडे सीरीज में जीत दिलाई थी।

सीईओ का बयान-

लेकिन उसके बाद चौथे मैच में भारतीय टीम स्विंग लेते हालातों में बुरी तरह से फेल हो गई और लगभग 31 ओवरों में केवल 92 रन बनाकर ढेर हो गई। जिसके जवाब में कीवी टीम ने बेहद ही आराम से दो विकेट खोकर यह लक्ष्य पा लिया। भारत की इस शर्मनाक और अप्रत्याशित हार पर आईसीसी के सीईओ डेव रिचर्डसन ने बड़ी दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है। डेव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अंग्रेजी की मशहूर कहावत का प्रयोग करते हुए कहा- "Every dog has its day"

क्यों विवादित है ये बयान-

क्यों विवादित है ये बयान-

बता दें कि इस बात का हिंदी में मतलब है- हर किसी का अपना (सफलता का या खुश होने का) दिन आता है। आईसीसी के सीईओ की हैसियत से डेव ने यह एक विवादित किस्म का बयान दिया है। क्योंकि इसका मतलब एक टीम को बेहद मजबूत और दूसरी को कमतर मानने से है। जबकि आईसीसी को कायदे से सभी टीमें एक ही नजरिए से देखनी चाहिए। फिलहाल इस बयान पर कोई बड़ी प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ट्रेंट बोल्ट ने कैसे वापस हासिल की स्विंग, बहुत दिलचस्प और प्रेरणादायक है यह कहानी

वेलिंग्टन में होगा अंतिम मैच

वेलिंग्टन में होगा अंतिम मैच

बता दें कि भारत को वेलिंग्टन में अपना अंतिम वनडे मैच खेलना है। इस मैच में कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं। वहीं भारत के चोटिल खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के इस मैच में खेलने की उम्मीद है। धोनी जांघों की मांसपेशियों में खिचांव के कारण तीसरा और चौथा वनडे मैच नहीं खेल पाए थे। भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली की जगह पर अंतिम दो वनडे मैचों के लिए रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है।

Story first published: Saturday, February 2, 2019, 12:29 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+