For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शुभमन गिल नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को विश्वकप में रिजर्व ओपनर देखना चाहते हैं गावस्कर

नई दिल्ली। भारत ने न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज का आखिरी मैच जीतकर पांच मैचों की सीरीज को 4-1 से जीत लिया। यह भारत की कीवीलैंड में किसी भी फार्मेट में सबसे बड़ी जीत भी थी। विराट कोहली के बिना विषम परिस्थितियों में मिली इस जीत ने टीम इंडिया को कई सवालों के जवाब भी दे दिए हैं। सबसे बड़ा और अहम सवाल शीर्ष क्रम की असफलता के बाद मध्यक्रम की बल्लेबाजी को लेकर था। इस मैच में भारत का बेहतरीन शीर्ष क्रम लगातार दूसरी बार फेल हुआ लेकिन इस बार मध्यक्रम ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए टीम की नैया किनारे पर लगा दी।

 रिजर्व ओपनिंग बल्लेबाज की जगह

रिजर्व ओपनिंग बल्लेबाज की जगह

कोहली के बिना नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे शुभमन गिल एक बार फिर से असफल हुए। ऐसे में भारत के सामने विश्वकप में रिजर्व ओपनर की समस्या भी पैदा हो गई है। वैसे तो रोहित-धवन के रहते टीम में किसी अन्य बल्लेबाज को ओपनिंग स्लॉट पर जगह मिलना लगभग नामुमकिन है लेकिन अगर इनमें से कोई भी बल्लेबाज किसी अन्य कारण से टीम से बाहर रहता है तो फिर टीम में एक रिजर्व ओपनिंग बल्लेबाज की जगह बनती है।

ICC ODI Rankings: टॉप 5 में पहुंचे यजुवेंद्र चहल, जानिए कौन सा खिलाड़ी है किस स्थान पर

गावस्कर ने सुझाया कार्तिक का नाम-

गावस्कर ने सुझाया कार्तिक का नाम-

शुभमन गिल की लगातार असफलता और केएल राहुल की खराब फार्म ने रिजर्व स्थान पर टीम प्रबंधन की माथापच्ची को थोड़ा बढ़ा दिया है। ऐसे में भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बतौर रिजर्व ओपनर दिनेश कार्तिक का नाम सुझाया है। पांचवें मैच की समाप्ति के बाद गावस्कर ने कहा कि वे दिनेश कार्तिक को रिजर्व ओपनर के तौर पर देखना चाहेंगे।

पंत के नाम की भी चर्चा कर चुके हैं गावस्कर

पंत के नाम की भी चर्चा कर चुके हैं गावस्कर

इससे पहले गावस्कर ऋषभ पंत के नाम की भी चर्चा कर चुके हैं। गावस्कर का कहना है कि अगर टीम तीन विकेटकीपर बल्लेबाजों को विश्व कप के लिए लेकर जाती है तो पंत भी एक विकल्प हो सकते हैं। आपको बता दें कि कार्तिक ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर कुछ बेहतर मैच फिनिशिंग पारियां खेली हैं। हालांकि उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव रहा है, लेकिन अनुभव को देखते हुए यह लग रहा है कि कार्तिक ने विश्वकप 2019 के लिए टीम में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।

Story first published: Monday, February 4, 2019, 21:17 [IST]
Other articles published on Feb 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+