INDvsAFG: धोनी की कप्तानी भरी सलाह ने इस तरह भारत को जिताया हारा हुआ मैच

नई दिल्ली: विश्व कप का 28वां मैच भारत के लिए आंखें खोलने वाला साबित हुआ। साउथैंप्टन में हुए इस मुकाबले में विश्व कप की प्रबल दावेदार टीम इंडिया अफगानिस्तान के सामने कड़ा संघर्ष करती हुई नजर आई। अफगान टीम ने भले ही यह मैच 11 रनों से गंवा दिया लेकिन जिस तरह से उसने भारत के सामने खड़ा होने का हौसला दिखाया उसको देखते हुए टीम इंडिया को एक बार फिर से अपनी खामियों पर काम करने की जरूरत होगी।

नबी की 'क्लास' पारी

नबी की 'क्लास' पारी

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया था और 50 ओवरों में 224 रन बनाकर अफगानिस्तान को जीत के लिए 225 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 49.5 ओवरों में 213 रन बनाकर ढेर हो गई। इस मुकाबले में भारत और उसकी जीत के बीच मोहम्मद नबी दीवार बनकर खड़े हो गए थे। उन्होंने शानदार अर्धशतक बनाया और जर्दान (21) व राशिद खान (14) जैसे निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ साझेदारी करके भारत को मैच से दूर करने का पूरा खाका तैयार कर दिया था। दूसरे छोर पर गिरते विकेटों के बाद नबी ने अंत तक टिकने का साहस दिखाया। लेकिन उनको मैच के अंतिम ओवर में शमी ने कैच कराकर मैच भारत की झोली में डाल दिया। नबी ने 55 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली जो एक आला दर्ज की पारी के तौर पर याद की जाएगी।

मोहम्मद शमी को इसलिए नहीं मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवाॅर्ड, ये रही बड़ी वजह

नाजुक वक्त में शमी को मिला धोनी का साथ

नाजुक वक्त में शमी को मिला धोनी का साथ

इस मैच के साथ ही धोनी एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए नाजुक समय के सबसे भरोसेमंद सलाहकार साबित हुए। आपको बता दें कि जब शमी अंतिम ओवर करने आए तो अफगानिस्तान को जीत के लिए अंतिम ओवर में जीत के लिए 16 रन चाहिए थे और शमी की पहली ही गेंद पर नबी ने चौका जड़कर ना केवल अपना अर्धशतक पूरा किया बल्कि भारत के सामने भी मुश्किलें खड़ी कर दी। शमी ने यॉर्कर का प्रयास करते हुए यह एक 'लो फुलटॉस' गेंद फेंकी थी ठीक तभी धोनी शमी के छोर पर गए और उनसे बातचीत की। इसके बाद शमी ने जिस तरह की गेंदबाजी की वह इतिहास का हिस्सा बन चुकी है।

फिर संकटमोचक बने 'कैप्टन कूल'

फिर संकटमोचक बने 'कैप्टन कूल'

धोनी ने शमी से बात करते हुए कहा कि गेंदबाजी करते हुए कुछ भी अलग से अतिरिक्त प्रयास ना करो। केवल यॉर्कर गेंद पर ध्यान दो। उसके बाद शमी ने लगातार विकेटों के लहराती हुई गेंदबाजी की जिसके चलते उन्होंने तीन गेंदों पर तीन विकेट लिए। इनसे से दो विकेट बोल्ड थे। ऐसा करते ही शमी विश्व कप 2019 में पहली हैट्रिक पूरी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। आपको बता दें कि शमी ने इस मैच में चार विकेट लिए। उनके अलावा बुमराह, चहल और हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट लिए। बुमराह को मध्यक्रम में शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया है।

विश्व कप 2019: भारत ने रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को 11 रनों से हराया

Story first published: Saturday, June 22, 2019, 23:50 [IST]
Other articles published on Jun 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+