For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोहम्मद शमी को इसलिए नहीं मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवाॅर्ड, ये रही बड़ी वजह

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी विश्व कप 2019 के 28वें मैच में अफगानिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में लगातार चाैथी जीत दर्ज कर ली है। अफगानिस्तान के सामने कोई बड़ा लक्ष्य नहीं था लेकिन शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने मैच अपने नाम कर लिया। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने मैच के आखिरी ओवर में हैट्रिक लेते हुए भारत को 11 रनों से जीत दिला दी। उन्होंने 9.5 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट निकाले लेकिन 'मैन ऑफ द मैच' जसप्रीत बुमराह को दिया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठाए गए कि हैट्रिक लेने पर भी शमी को यह अवाॅर्ड क्यों नहीं मिला। तो आइए हम हम आपको बताते हैं कि आखिर क्यों शमी की जगह बुमराह को 'मैन ऑफ द मैच' दिया गया।

देखा जाता है ओवरआल प्रदर्शन

देखा जाता है ओवरआल प्रदर्शन

यह सच है कि शमी ने आखिरी विकेट लेकर जीत दिलाई लेकिन इसके पहले बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से मैच भारत की ओर मोड़ने में अहम योगदान दिया। बुमराह ने दबाव बनाया जिसका फायदा अंत में शमी को मिला। मैच का असली पासा जसप्रीत बुमराह ने पलटा। एक समय अफगानिस्तान ने 28 ओवर तक 106 रन बना लिए थे और उनके हाथ में 8 विकेट शेष बचे थे। तभी बुमराह अपने दूसरे स्पेल में आए और अफगानिस्तान को हिला कर रख दिया। बुमराह ने पहले रहमत शाह को शिकार बनाया। रहमत शाह ने शॉर्ट गेंद पर युजवेंद्र चहल को विकेट दिया। दो गेंद बाद बुमराह ने हशमतुल्लाह शाहिदी को भी आउट कर भारत की मैच में वापसी करा दी।

वाॅर्निंग मिलने के बावजूद कोहली कर बैठे बड़ी गलती, ICC ने ठोका जुर्माना

सिर्फ 2 बाउंड्री दी

सिर्फ 2 बाउंड्री दी

'मैन ऑफ द मैच' पुरस्कार उसे दिया जाता है जिसने मैच में अहम माैके पर बड़ी भूमिका निभाई हो। बुमराह ने डेथ ओवरों में अपनी याॅर्कर गेंदों से अफगानी बल्लेबाजों को परेशान किया। उन्होंने पूरे मैच में एक भी वाइड और नो बॉल नहीं फेंकी। साथ ही 10 ओवर में सिर्फ 39 रन दिए और उन्होंने 60 गेंद में सिर्फ 2 बाउंड्री दी। उन्हें सिर्फ एक छक्का व एक चाैका पड़ा था। 49वें ओवर में जब अफगानिस्तान को 12 गेंद में 21 रन चाहिए थे तो बुमराह ने ओवर में सिर्फ 5 रन दिए। बड़ी बात ये थी कि बुमराह ने इस ओवर की हर गेंद यॉर्कर फेंकी, जिसकी वजह से नबी इस ओवर में एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाए।

VIDEO : ODI क्रिकेट में दूसरी बार इस तरह आउट हुए धोनी, बन गया अनचाहा रिकॉर्ड

ऐसे की हैट्रिक पूरी

ऐसे की हैट्रिक पूरी

शमी ने मैच के आखिरी ओवर में हैट्रिक ली जब अफगानिस्तान को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। उनके सामने मोहम्मद नबी थे जो फाॅर्म में थे। शमी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर नबी ने चौका जड़ डाला। अगली गेंद पर कोई रन नहीं लिया और तीसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या को कैच दे बैठे। इसके बाद अगली 2 गेंदों पर आफताब आलम (0) और मुजीब उर रहमान (0) को आउट करके शमी ने अपनी हैट्रिक पूरी कर ली।

Story first published: Sunday, June 23, 2019, 16:53 [IST]
Other articles published on Jun 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+