Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वर्ल्ड कप 2019 : कोहली ने पहली बार चुनी ऐसी टीम, बन गया एक 'नया रिकॉर्ड'

नई दिल्ली: आज साउथैंप्टन में विश्व कप का 28वां मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले के साथ ही टीम इंडिया विश्व कप में राउंड-रॉबिन लीग चरण के दूसरे फेज में प्रवेश कर रहा है। कागजों पर मुकाबला एक तरफा ही नजर आ रहा है लेकिन विश्व कप में हाल में जिस तरह के चौंकाने वाले नतीजे मिले हैं उसको देखते हुए हर मैच की अपनी गंभीरता और रोचकता बन गई है। भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

कोहली ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

कोहली ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

इस फैसले के बाद कप्तान कोहली ने टीम में किए बदलावों के बारे में बताया। भारत ने इस मैच में भुवनेश्वर कुमार की जगह पर मोहम्मद शमी को उतारा है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में भुवनेश्वर कुमार टांग में मांसपेशियों के खिंचाव के चलते मैच के बीच में ही मैदान से बाहर हो गए थे। फिर उनके स्थान पर शंकर ने आकर पहले ही गेंद पर विश्व कप में विकेट लेने का कारनामा कर दिया था। आपको जानकर हैरानी हो सकती है शमी को भारतीय टीम में शामिल करते ही कोहली ने एक अनोखा रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

साउथैंप्टन में 'यूनीक' टीम इंडिया

साउथैंप्टन में 'यूनीक' टीम इंडिया

दरअसल इस मैच में शमी, बुमराह, कुलदीप और चहल एक साथ खेल रहे हैं और ऐसा पहली बार हो रहा है जब ODI क्रिकेट में भारत की ओर से यह चौकड़ी एक साथ खेलेगी। यह रिकॉर्ड वाकई में जानने में दिलचस्प है। आपको बता दें कि शमी का यह इस विश्व कप में पहला मैच भी है। जबकि बुमराह के साथ अन्य दो कलाई के स्पिनर शुरू से ही विश्व कप 2019 में खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

'अबूझ' पिच पर टीम इंडिया का संघर्ष

'अबूझ' पिच पर टीम इंडिया का संघर्ष

इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। यह भारत के लिए बहुत ज्यादा मुफीद साबित नहीं हुआ। भारतीय बल्लेबाजी शुरू से अंत तक इस अबूझ बन चुकी पिच पर जूझती हुई नजर आई। भारत ने 50 ओवरों में 224 रन बनाकर अफगानिस्तान को जीत के लिए 225 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत के लिए समस्या एक छोर पर लगातार गिरते रहे विकेट रहे। दूसरी समस्या यह रही कि कोहली समेत कई भारतीय बल्लेबाजों ने सेट होने के बाद विकेट गंवाए। कोहली ने इस मैच में विश्व कप का एक और अर्धशतक अपने नाम किया। उन्होंने 67 रन बनाए। उनके अलावा जाधव ने भी 52 रनों की पारी खेली।

वर्ल्ड कप 2019 : इंग्लैंड के सामने अगले तीन मैच में हैं ये 3 बड़ी चुनौतियां

Story first published: Saturday, June 22, 2019, 18:59 [IST]
Other articles published on Jun 22, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+