Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDVSAUS : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद वायरल हो रहा है आनंद महिंद्रा का यह ट्वीट

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को विशाखापट्नम टी-20 में टीम इंडिया को अंतिम गेंद पर हार मिली। इस हार से क्रिकेट प्रशंसकों का दिल टूट गया। क्या आम क्या खास सबने टीम इंडिया को जमकर कोसा, किसी क्रिकेट फैन ने हार के लिए उमेश यादव को 'राष्ट्रीय विलेन' घोषित कर दिया तो किसी ने उनका मजाक उड़ाया। टीम इंडिया की इस हार से देश की बड़ी कंपनी Mahindra & Mahindra के मालिक आनंद महिंद्रा भी आहत दिखे और उन्होंने ट्विटर के जरिए अपनी भावनाओं को एक यूजर के पूछे सवाल में जाहिर कर दिया और बताया कि आखिर क्यों वो अगला मैच नहीं देखेंगे।

टीम इंडिया की हार से दुखी हुए महिंद्रा

टीम इंडिया की हार से दुखी हुए महिंद्रा

क्रिकेट भारत में एक ऐसा खेल है जिसके सब दीवाने हैं। Mahindra Group के चैयरमैन आनंद महिंद्रा भी रविवार को विशाखापट्नम में हो रहे ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहले टी-20 का आनंद ले रहे थे लेकिन टीम इंडिया के मैच हारने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर की। टीम इंडिया के मैच हारने से महिंद्रा दुखी तो थे लेकिन उन्होंने पहले किए एक ट्वीट में टीम इंडिया की तारीफ की। पढ़िए उन्होंने भारतीय टीम के फाइटबैक करने पर क्या लिखा।

महिंद्रा का ट्वीट वायरल

आनंद महिंद्रा ने टीम इंडिया के 126 रन पर आउट होने और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संघर्ष कर हारने पर लिखा "इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि टी-20 आँखों को बहुत मजा देता है, यह न सिर्फ खिलाड़ियों बल्कि इसे देखने वाले दर्शकों के दिल की धड़कनें भी बढ़ा देता है। और अगर हमें हारना ही है तो हम ऐसे हारें। डटकर मुकाबला करें और फिर हारें तो ऐसी हार में कोई बुराई नहीं है। सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर अपने ह्यूमर के लिए मशहूर आनंद महिंद्रा हमेशा दिल को छूने वाले VIDEO पोस्ट करते हैं और वो हमेशा ऐसे पोस्ट की वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं।

इस तीन फॉर्मूले से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत सकती है टीम इंडिया

प्रशंसक को दिया जवाब

टीम इंडिया की हार पर सोशल मीडिया के यूजर ने महिंद्रा से सवाल पूछा " क्या आप आज का मैच देख रहे थे?" अपने प्रशंसक के इस सवाल पर आनंद महिंद्रा ने जवाब दिया कि हां मैं यह मैच देख रहा था लेकिन वादा करता हूँ कि अगले मैच नहीं देखूंगा। हालांकि आनंद महिंद्रा ने अपने फैन को जवाब देने में एक गलती भी कर दी। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के भारत दौर पर मात्र दो टी-20 मुकाबले निर्धारित हैं लेकिन महिंद्रा ने अपने ट्वीट में नेक्स्ट टू टी20 मैच न देखने की बात लिखी। ऑस्ट्रेलिया ने पहला मुकाबला तीन विकेट से जीतकर श्रृंखला में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है और इस सीरीज का अगला टी-20 मुकाबला बेंगलुरू में खेला जाएगा।

Story first published: Monday, February 25, 2019, 17:44 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+