इस तीन फॉर्मूले से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत सकती है टीम इंडिया
नई दिल्ली : टीम इंडिया के लिए रविवार को विशाखापट्टनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो बड़ी चुनौती सामने होगी। पहली टी-20 सीरीज की शुरूआत जीत के साथ की जाए जिससे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौर पर जीत से बना मोमेंटम न टूटे और दूसरा विश्व कप की ड्रीम टीम के लिए आराम के बाद वापसी कर रहे खिलाड़ी जल्द ही मैच के रिदम में लौटें और खुद को मैच फिट साबित करें। भारतीय टीम विदेशी दौरों पर मिले जीत के सिलसिले को बरकरार रखते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टी-20 सीरीज जीतना चाहेगी लेकिन क्या यह इतना आसान होगा। जानिए वो कौन सी तीन छोटी-छोटी चीजें हैं जिसे सुधारकर भारत इस श्रृंखला में भी एक बड़ी जीत हासिल कर सकता है।

जल्दी झटकें विकेट
डेविड वार्नर के टीम में नहीं होने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनर डी आर्की शॉर्ट और एरॉन फिंच तेज शुरुआत करने में माहिर हैं। हाल के दिनों में भारतीय गेंदबाज टी-20 क्रिकेट में शुरुआती ओवर में विकेट झटकने में सफल नहीं रहे हैं। यही कारण था कि न्यूजीलैंड ने दो बार 200 से अधिक रनों का स्कोर खड़ा किया और ऑस्ट्रेलिया ने विदेशी दौरों पर भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। जसप्रीत बुमराह की वापसी के बाद भारतीय टीम को जल्दी विकेट लेने की रणनीति पर काम करना चाहिए और जल्द से जल्द विकेट झटककर ऑस्ट्रेलियाई टीम को बैकफुट पर धकेलना चाहिए। यह टीम को सीरीज जीतने और बढ़त बनाने में कारगर साबित होगा।
इसे भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलियाई दौरे से फिक्स होगी वर्ल्ड कप टीम में इन 4 खिलाड़ियों की जगह

पंत को मिले भरपूर मौका
टीम इंडिया को अगर ऋषभ पंत को विश्व कप टीम में ऋषभ पंत की जगह तय करनी है तो इस खिलाड़ी को भरपूर आजादी और मौका दिया जाना चाहिए।दिनेश कार्तिक की गैरमौजूदगी में पंत को नंबर-4 पर प्रमोट किया जा सकता है जहां वो ताबड़तोड़ शॉर्ट खेलकर टीम को एक बड़े स्कोर की तरफ ले जा सकते हैं या रन चेज करने में भी काफी सफल हो सकते हैं। पंत एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी वक्त मैच का रूख बदल सकते हैं लेकिन उन्हें इसके लिए टीम मैनजेमेंट की ओर से बैटिंग ऑर्डर में प्रमोशन की दरकार है।

ओपनर बोलें गेंदबाजों पर हमला
शिखर धवन और रोहित की जोड़ी ने पिछले तीन सालों में ODI और टी-20 में बतौर जोड़ी खूब रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस ओपनिंग जोड़ी की पहली प्राथमिकता ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर हमला बोलना होगा। नाथन कुल्टर नायल टी-20 के बेस्ट गेंदबाज हैं जिनके नाम 26 टी-20 विकेट हैं। झाय रिचार्डसन ने ऑस्ट्रेलिया में कोहली को तीन मैचों में तीन बार आउट किया है और एक घातक गेंदबाज हैं। केन रिचार्डसन भी तेज गेंदबाजी करते हैं ऐसी स्थिति में धवन-रोहित के कंधों पर ओपनिंग में अधिक से अधिक रन बनाने की होगी।
इसे भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप 2019 : टीम इंडिया में तय है इन 5 गेंदबाजों की जगह
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
