लोकेश राहुल को क्रिकेट में नया 'जीवनदान' देने वाले शख्स की कहानी

नई दिल्ली : टीम इंडिया बुधवार को बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए टी-20 मुकाबला में भले ही हार गई और उन्हें तीसरी बार किसी घरेलू टी-20 श्रृंखला में हार मिली लेकिन उन्हें इस हार में भी एक 'जीत' मिली। एक ऐसी जीत जो विश्व कप की तैयारी में जुटी टीम इंडिया के लिए टॉनिक का काम करेगी। एक ऐसे शख्स की मैदान में वापसी और विजय हुई जिनके नाम क्रिकेट के तीनों प्रारूप में शतक हैं और जिनके नाम के पीछे राहुल है। वो कोई और नहीं बल्कि लोकेश राहुल हैं। कॉफी विद करण विवाद और ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में अपने फॉर्म से जूझ रहे राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली सीरीज हार के बावजूद भारतीय टीम की जीत बनकर उभरे हैं। जानिए राहुल को मैदान पर वापस दहाड़ते हुए शॉर्ट खेलने में किसने सबसे बड़ी भूमिका निभाई, उन्होंने खुद बताया।

लोकेश ने रखा द्रविड़ का मान

लोकेश ने रखा द्रविड़ का मान

कॉफी विद करण विवाद

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद वायरल हो रहा है आनंद महिंद्रा का यह ट्वीट

द्रविड़ के लिए राहुल हैं स्पेशल

द्रविड़ के लिए राहुल हैं स्पेशल

राहुल द्रविड़ ने चिन्नास्वामी स्टेडियम पर लोकेश राहुल को पहली बार देखा था। अंडर-13 के इंटर जोनल टूर्नामेंट के एक मैच में जब लोकेश राहुल दोहरा शतक ठोकने के बाद दर्शकों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे तो संयोग से द्रविड़ वहां नेट्स में प्रैक्टिस कर रहे थे। लंच के दौरान द्रविड़ इस मेधावी बच्चे के बारे में पूछने आए और उनका विशेष ध्यान रखने को कहा। उसी चिन्नास्वामी स्टेडियम में लोकेश राहुल ने फॉर्म में वापसी कर अपने आदर्श का मान रख लिया। वैसे तो द्रविड़ एक शिक्षक की तरह अपने हर छात्र को एक तरह मानते हैं लेकिन लोकेश के लिए उनके दिल में स्पेशल कॉर्नर है।

फॉर्म में लौटे राहुल

फॉर्म में लौटे राहुल

लोकेश राहुल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 89 और 81 रनों की दो शानदार पारियां खेली और उन्हें टीम इंडिया में वापसी का मौका मिला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी-20 में राहुल न सिर्फ आत्मविश्वास से लबरेज दिखे बल्कि उनके फ्री फ्लोइंग शॉर्ट्स ने बताया आखिर क्यों उन्हें दुनिया के शानदार खिलाड़ियों में से एक कहा जाता है। दो मैच में 62 गेंदों में लोकेश ने 97 रनों की पारी खेली जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल थे। लोकेश ने अपनी इन दो पारियों से चयनकर्ताओं को साफ संदेश दे दिया कि उन्हें भी विश्व कप की ड्रीम टीम में जगह चाहिए।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह अदभुत रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने विराट

राहुल के मन में बढ़ा जर्सी का सम्मान

राहुल के मन में बढ़ा जर्सी का सम्मान

लोकेश राहुल ने मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया " टीम इंडिया और ब्लू जर्सी में वापसी को मैं इस सीरीज में अपनी उपलब्धि के तौर पर देखता हूँ। मैं टीम इंडिया से बाहर रहा और मैच भी नहीं खेल पाया, थोड़ा सा ऑफ मिला तो मुझे अपने गेम पर काम करने का समय मिला। मुझे इस बात की खुशी है कि पिछले दो गेम में थोड़ी बहुत ही सही लेकिन सफलता मिली। मैं अच्छे शॉर्ट्स खेल रहा था हाँ मुझे दोनों गेम में और बेहतर करने का मौका था जहां मैं और भी बड़े स्कोर कर सकता था और टीम को जीत भी दिला सकता था"। लोकेश राहुल ने CWK विवाद के बाद वापसी को एक नई शुरुआत बताया और कहा कि मैं अब अपनी जर्सी और कैप का पहले से कहीं अधिक सम्मान करने लगा हूँ।

द्रविड़ की बड़ी भूमिका

द्रविड़ की बड़ी भूमिका

अपने आदर्श राहुल द्रविड़ की प्रशंसा करते हुए लोकेश राहुल ने कहा कि " मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे India A की ओर से कुछ गेम खेलने का मौका मिला, वहां दबाव अधिक नहीं होने की वजह से मैं अपने स्किल और तकनीक को ठीक करने में कामयाब हो पाया" उन्होंने द्रविड़ के योगदान के बारे में बोलते हुए कहा उन्होंने इस दौरान मेरी बहुत मदद की और हम दोनों ने इस दौरान सिर्फ क्रिकेट पर बात की। उन्होंने इंडिया-A की ओर से खेले गेम में मेरी बहुत मदद की। जिस चिन्नास्वामी स्टेडियम पर राहुल द्रविड़ ने लोकेश राहुल को पहली बार खेलते हुए देखा था उसी मैदान पर लोकेश राहुल को टीम इंडिया में वापसी का नया जीवनदान मिला है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वो एक बैकअप ओपनर के तौर पर वर्ल्ड कप टीम में जगह बना पाएंगे या फिर फॉर्म से जूझ रहे धवन की जगह बतौर ओपनर इंग्लैंड जाएंगे।

ऑस्ट्रेलियाई दौरे से फिक्स होगी वर्ल्ड कप टीम में इन 4 खिलाड़ियों की जगह

Story first published: Thursday, February 28, 2019, 18:02 [IST]
Other articles published on Feb 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+